Latest News
सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस: आरोपी सौरभ बावरिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कार्यकर्ता व्यापार किसी की जान से ज्यादा जरूरी नहीं: लिफ्ट और सुरक्षा मानकों पर कलेक्टर सख्त, 1 सप्ताह का अल्टीमेटम व्यास गद्दी से सिंहगर्जना: ‘मुझमें दम है, चरणदास महंत आकर ले लें मेरे ज्ञान की परीक्षा’— चिरमिरी में भड़के जगद्गुरु रामभद्राचार्य गेवरा-दीपका और CEWS में कोयला मजदूर सभा का ऐतिहासिक शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों श्रमिकों ने थामा संगठन का दामन भीषण हादसा: ड्राइवर को झपकी आने से पलटी स्लीपर बस, दारोगा व कैदी समेत 6 की मौत, 22 घायल। जशपुर में सनसनी: थाने के सामने मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, वीडियो देखते-देखते लगा ली फांसी!
Home » राजनीति » सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस: आरोपी सौरभ बावरिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कार्यकर्ता

सोनिया गांधी पर अभद्र टिप्पणी से भड़की कांग्रेस: आरोपी सौरभ बावरिया के खिलाफ FIR दर्ज कराने थाने पहुंचे कार्यकर्ता

Share:

रायपुर 26 मई । कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर शहर जिला कांग्रेस में भारी आक्रोश व्याप्त है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस नेता आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कराने मौदहापारा थाना पहुंचे।

Advt

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में पुलिस को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि सौरभ बावरिया नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर सोनिया गांधी के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक पोस्ट और टिप्पणियां की हैं। इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई अनर्गल और अमर्यादित प्रतिक्रियाएं भी दी गईं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं और उनमें भारी गुस्सा है।

आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि:

  • आरोपी सौरभ बावरिया के खिलाफ आईटी एक्ट (IT Act) और चरित्र हनन की धाराओं के तहत तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए।

  • इस विवादित पोस्ट पर अभद्र और अश्लील टिप्पणियां करने वाले अन्य सह-आरोपियों को भी चिन्हित कर उन पर कानूनी शिकंजा कसा जाए।

कांग्रेस नेताओं का बयान: “हमारे वरिष्ठ और शीर्ष नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर इस तरह की ओछी भाषा और अमर्यादित व्यवहार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे तत्वों पर त्वरित और कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।”

📍

Leave a Comment

latest news