Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में ‘आग’ बरसा रहा आसमान: पारा 44°C के पार, लू से बिलासपुर में एक मौत; जानें कब मिलेगी राहत

छत्तीसगढ़ में ‘आग’ बरसा रहा आसमान: पारा 44°C के पार, लू से बिलासपुर में एक मौत; जानें कब मिलेगी राहत

Share:

रायपुर/बिलासपुर 23 मई । छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश में लगातार दूसरे दिन अधिकांश इलाकों में सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर समेत राज्य के कई जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कई हिस्सों के लिए हीटवेव (लू) का अलर्ट जारी किया है।

Advt

इसी बीच, बिलासपुर से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां भीषण गर्मी और लू की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की जान चली गई है।

बिलासपुर में लू का पहला शिकार: बाजार के पास मिली बुजुर्ग की लाश

बिलासपुर के मस्तूरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोंधरा में लू लगने से एक बुजुर्ग भिखारी की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग पिछले दो महीने से जोंधरा गांव में रहकर भिक्षा मांगकर अपना गुजारा कर रहा था। वह दिनभर गांव और बाजार में घूमता था और रात को कहीं भी सो जाता था।

बताया जा रहा है कि बुजुर्ग पिछले दो दिनों से बीमार था। इस भीषण गर्मी और तपन के बीच भी वह बाजार के पास ही ठहरा हुआ था। शनिवार शाम को जोंधरा बाजार में एक जूते की दुकान के बाहर उसकी लाश अकड़ी हुई हालत में मिली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

सुबह 10 बजे से ही ‘कर्फ्यू’ जैसे हालात, रातें भी हुईं गर्म

प्रदेश में मौसमी हालात ऐसे हैं कि सुबह 10 बजे के बाद से ही धूप की तपिश इतनी तेज हो जाती है कि लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। दोपहर 12 बजे के बाद सड़कों पर गर्म हवाएं (लू) चल रही हैं, जिससे दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। राहत की बात शाम को भी नहीं मिल रही है; शाम 5 बजे के बाद भी गर्म हवाओं के थपेड़े लोगों को परेशान कर रहे हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। शनिवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का सीधा मतलब है कि अब दिन के साथ-साथ रातें भी बेहद गर्म और बेचैन करने वाली होंगी।

पिछले 24 घंटे के प्रमुख शहरों के तापमान आंकड़े

पिछले 24 घंटों में दुर्ग प्रदेश का सबसे गर्म इलाका दर्ज किया गया। राज्य के प्रमुख शहरों का तापमान कुछ इस तरह रहा:

  • रायपुर: 44.2°C

  • बिलासपुर: 44.0°C

  • दुर्ग: 44.8°C (सबसे गर्म)

  • जगदलपुर: 42.4°C

  • अंबिकापुर: 41.3°C

मौसम वैज्ञानिक का विश्लेषण: क्यों तप रहा है छत्तीसगढ़?

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, इस समय मौसम में कई सिस्टम एक साथ एक्टिव हैं। अंदरूनी ओडिशा और उसके आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic Circulation) सक्रिय है। इसके साथ ही, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ और ओडिशा तक एक द्रोणिका (Trough line) बनी हुई है। उधर, उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर भी देखा जा रहा है, जिसके कारण मैदानी इलाकों से सूखी और बेहद गर्म हवाएं छत्तीसगढ़ की तरफ आ रही हैं।

राहत की खबर: अगले 3 दिन बढ़ेगा पारा, फिर होगी बारिश

मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी गर्मी से तुरंत राहत नहीं मिलने वाली है। अगले तीन दिनों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की और बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे पारा 46 से 47 डिग्री तक छू सकता है।

हालाँकि, नौतपा और इस भीषण गर्मी के बीच एक राहत भरी खबर भी है:

  1. बस्तर संभाग: बस्तर के इलाकों में 26 मई से बारिश की गतिविधियां शुरू होने के संकेत मिले हैं।

  2. मध्य छत्तीसगढ़ (रायपुर-बिलासपुर): इन इलाकों में 29 मई के बाद मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा। अंधड़ चलने और बौछारें पड़ने से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को इस जानलेवा गर्मी से राहत मिल सकेगी।

📍

latest news