Latest News
सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां रायगढ़: महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार 🚗 पीएम की ‘तेल बचाओ’ नसीहत हवा में उड़ाई : गाड़ियों का हुजूम दिखाने वाले इन 3 बड़े नेताओं की कुर्सी पर संकट! 💥 गोवा के लग्जरी विला से चल रहा था सट्टे का ‘महाजाल’, रायगढ़ पुलिस ने ऐसे किया ध्वस्त! मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हुआ धरम सिंह का परिवार, सीएम ने बच्चों को दुलार कर दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद
Home » कोरबा » झोराघाट में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत

झोराघाट में दर्दनाक हादसा: पिकनिक मनाने गए इकलौते बेटे की नदी में डूबने से मौत

Share:

कोरबा/कटघोरा 16 मई । कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट झोराघाट में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। परिवार के साथ पिकनिक मनाने गए एक युवक की नदी के गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटघोरा मेन रोड निवासी अलाउद्दीन (पिता ताजुद्दीन) शनिवार को अपने परिवार के साथ झोराघाट घूमने और पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान वह नदी में नहाने उतरा। बताया जा रहा है कि नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक वह पानी की गहराई में समा चुका था। काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला गया।

Advt

घटना के बाद परिजन गंभीर हालत में अलाउद्दीन को उपचार के लिए हरिकृष्ण हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर समय पर उपचार और आपातकालीन सुविधा उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाया। इस दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनाव और हंगामे की स्थिति बनी रही। बताया जा रहा है कि अलाउद्दीन अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब है कि झोराघाट क्षेत्र में नदी के बीच गहरे गड्ढों और तेज बहाव के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। प्रशासन ने लोगों से पिकनिक स्थलों पर सावधानी बरतने तथा गहरे पानी में नहीं जाने की अपील की है।

।।।

Leave a Comment