Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » Uncategorized » मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हुआ धरम सिंह का परिवार, सीएम ने बच्चों को दुलार कर दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर भावुक हुआ धरम सिंह का परिवार, सीएम ने बच्चों को दुलार कर दिया उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद

Share:

मुख्यमंत्री ने किया लेमरू में पीएम आवास का उद्घाटन, हितग्राही को दी सोलर पैनल के लिए 60 हजार की सहायता

कोरबा, 16 मई 2026/ सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज लेमरू पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही श्री धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// मुख्यमंत्री ने नव निर्मित आवास का अवलोकन कर परिवार को नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके सुखमय व समृद्ध जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने हितग्राही के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आवास निर्माण से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।

Advt

मुख्यमंत्री श्री साय ने परिवार की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए बच्चों को दुलारा एवं उन्हें बेहतर शिक्षा प्राप्त कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। // आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों का पक्के घर का सपना साकार हो रहा है तथा सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने हितग्राही के आवास को स्वच्छ ऊर्जा से जगमगाने हेतु पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना हेतु डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान के रूप में 60 हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की।

प्रदेश के मुखिया को अपने बीच पाकर धरम सिंह का परिवार भावुक हो उठा। परिवार ने उनका आत्मीय स्वागत करते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री के आगमन से पूरे गांव में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री  ओ. पी. चौधरी, कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल, कलेक्टर कुणाल दुदावत, सीईओ जिला पंचायत दिनेश नाग, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

।।।

Leave a Comment