Latest News
## असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ धमाका वाह रे सिस्टम! ‘चांदी’ की जगह ‘गिलट’ की पायल: बेटियों को मिला ‘सस्ता’ आशीर्वाद, विभाग ने मारी ‘महंगी’ पलटी! क्रिकेट से 9 गुना अमीर है फुटबॉल! फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी देख उड़ जाएंगे होश, हारने वाले पर भी होगी नोटों की बारिश पराग तिवारी नहीं रहे..आज अंतिम संस्कार  बदमाशों के हौसले बुलंद: ASI के बेटे की मौत के बाद सुलग रहा कोरबा, अपराधियों को किसका संरक्षण? जनता पूछ रही सीधे सवाल! छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिख कांग्रेस पर साधा निशाना
Home » कोरबा » अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, अध्यक्ष पद के लिए पवन और बजरंग के बीच सीधा मुकाबला

अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, अध्यक्ष पद के लिए पवन और बजरंग के बीच सीधा मुकाबला

Share:

कोरबा 19 अप्रैल। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल (वर्ष 2026-28) के लिए चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा रविवार, 19 अप्रैल 2026 को प्रत्याशियों की आधिकारिक अंतिम सूची जारी कर दी गई है, जिससे अब चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

Advt

जारी सूची के अनुसार, सभा के महत्वपूर्ण पदों पर सीधा और रोचक मुकाबला देखने को मिल रहा है:

  • अध्यक्ष पद: इस मुख्य पद के लिए  पवन कुमार अग्रवाल (आरती) और  बजरंग अग्रवाल (दादूराम) के बीच आमने-सामने की टक्कर होगी।

  • उपाध्यक्ष पद: यहाँ  आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) और  राहुल मोदी (रॉकवेल) मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

  • कोषाध्यक्ष पद: इस पद के लिए  महावीर केडिया और  राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) के बीच कड़ा मुकाबला तय है।

निर्वाचन अधिकारी के हस्ताक्षर और सील के साथ सूची सार्वजनिक होते ही समाज में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अब अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क, रणनीतिक बैठकों और सामाजिक मेल-मिलाप में पूरी ताकत से जुट गए हैं। अग्रवाल सभा के इस चुनाव को लेकर पूरे समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।


।।।

Leave a Comment

latest news