Latest News
## असम के जोरहाट एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, लैंडिंग के वक्त हुआ धमाका वाह रे सिस्टम! ‘चांदी’ की जगह ‘गिलट’ की पायल: बेटियों को मिला ‘सस्ता’ आशीर्वाद, विभाग ने मारी ‘महंगी’ पलटी! क्रिकेट से 9 गुना अमीर है फुटबॉल! फीफा वर्ल्ड कप 2026 की प्राइज मनी देख उड़ जाएंगे होश, हारने वाले पर भी होगी नोटों की बारिश पराग तिवारी नहीं रहे..आज अंतिम संस्कार  बदमाशों के हौसले बुलंद: ASI के बेटे की मौत के बाद सुलग रहा कोरबा, अपराधियों को किसका संरक्षण? जनता पूछ रही सीधे सवाल! छत्तीसगढ़ में पीएम आवास योजना ने पकड़ी रफ्तार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने सीएम साय को पत्र लिख कांग्रेस पर साधा निशाना
Home » कोरबा » कोरबा: दल से बिछड़े दंतैल हाथी का उत्पात, महिला का आशियाना उजाड़ा, धान और महुआ चट किया

कोरबा: दल से बिछड़े दंतैल हाथी का उत्पात, महिला का आशियाना उजाड़ा, धान और महुआ चट किया

Share:

कोरबा 19 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में सक्रिय हाथियों के विशाल दल से अलग होकर एक दंतैल हाथी ने जटगा ग्राम पंचायत के बांधापारा बस्ती में जमकर उत्पात मचाया। इस दौरान हाथी ने एक ग्रामीण महिला के घर को मलबे में तब्दील कर दिया और वहां रखा अनाज चट कर दिया।

Advt

पहाड़ से उतरकर बस्ती में घुसा हाथी

जानकारी के मुताबिक, कटघोरा वनमंडल में 49 हाथियों का एक बड़ा दल मेरउड़ पहाड़ पर पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। जंगल में पर्याप्त पानी और चारा होने के कारण यह दल आमतौर पर ऊपर ही रहता है, लेकिन बीती रात एक दंतैल हाथी मुख्य दल से भटककर नीचे रिहायशी इलाके में आ पहुँचा।

कमियाबाई का घर किया नेस्तनाबूद

बांधापारा बस्ती में हाथी के अचानक पहुँचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। दंतैल हाथी ने ग्रामीण महिला कमियाबाई (पति मोहितराम) के घर पर हमला बोल दिया। हाथी ने न केवल मकान को बुरी तरह क्षतिग्रस्त किया, बल्कि घर के भीतर रखे धान और महुआ को भी खा लिया और काफी सामान बिखेर दिया। ग्रामीणों के भारी शोर-शराबे और मशक्कत के बाद हाथी वहां से जंगल की ओर भागा और अब केंदई रेंज की सीमा में प्रवेश कर गया है।

वन विभाग ने किया नुकसान का आकलन

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम आज सुबह मौके पर पहुँची। अधिकारियों ने बताया कि:

  • पीडि़त महिला को हजारों रुपये की आर्थिक हानि हुई है।

  • महिला फिलहाल बेघर हो गई है।

  • नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और जल्द ही शासन के नियमानुसार क्षतिपूर्ति राशि प्रदान की जाएगी।

वन विभाग की अपील: वन अमले ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और हाथियों के करीब न जाने की हिदायत दी है। फिलहाल केंदई रेंज में हाथी की निगरानी की जा रही है।


।।।

Leave a Comment

latest news