कोरबा, छत्तीसगढ़ 19 अप्रैल: छत्तीसगढ़ के ऊर्जा धानी कोरबा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहाँ स्थित एक राखड़ डेम (Ash Dam) के अचानक फूटने से भारी तबाही मची, जिसकी चपेट में आने से एक JCB ऑपरेटर की दर्दनाक मौत हो गई। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बचाव दल ने ऑपरेटर हुलेश्वर का शव बरामद कर लिया है।

कैसे हुआ हादसा?
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डेम टूटने के साथ ही राख का एक विशाल सैलाब सैलाब उठा। मौके पर काम कर रहे JCB ऑपरेटर हुलेश्वर को संभलने का मौका तक नहीं मिला और वह जिंदा ही मलबे में दफन हो गया। मृतक सरगबुंदिया का निवासी बताया जा रहा है।
Advt

प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप
इस घटना ने औद्योगिक सुरक्षा और प्रबंधन की पोल खोल दी है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि:
-
डेम की स्थिति लंबे समय से जर्जर थी।
-
प्रबंधन को बार-बार चेतावनी दी गई थी, जिसे अनसुना किया गया।
-
बिना पुख्ता सुरक्षा इंतजामों के वहां काम कराया जा रहा था।
वर्तमान स्थिति
हादसे के बाद से ही पूरे क्षेत्र में मातम और भारी आक्रोश है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। हालांकि, अधिकारी जांच की बात कह रहे हैं, लेकिन स्थानीय निवासी दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।








