Home » छत्तीसगढ़ » दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर बना राजनांदगांव! क्या आप जानते हैं नंबर 1 पर कौन है?

दुनिया का दूसरा सबसे गर्म शहर बना राजनांदगांव! क्या आप जानते हैं नंबर 1 पर कौन है?

Share:

Heat Wave 2026 : छत्तीसगढ़ में इस वक्त आसमान से आग बरस रही है। भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों ने आम जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि छत्तीसगढ़ का राजनांदगांव अब केवल प्रदेश का ही नहीं, बल्कि दुनिया के सबसे गर्म शहरों की सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

Advt

तापमान का तांडव: किसने तोड़े रिकॉर्ड?

शनिवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 45°C दर्ज किया गया। लेकिन सस्पेंस की बात यह है कि दुनिया में इससे भी अधिक तपिश कहीं और महसूस की गई। वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, उत्तर प्रदेश का बांदा इस समय दुनिया का सबसे गर्म स्थान बना हुआ है, जहाँ पारा 45.4°C तक जा पहुँचा है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी ए।


दुनिया के सबसे गर्म शहरों की ताज़ा रिपोर्ट

शहर तापमान
बांदा (उत्तर प्रदेश) 45.4°C
राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) 45.0°C
वर्धा/नागपुर (महाराष्ट्र) 44.2°C
खार्तूम (सूडान, अफ्रीका) 43.0°C

आने वाले 4 दिन और भी भारी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों तक भीषण लू (Heat Wave) का प्रकोप जारी रहेगा। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार, इस साल एल नीनो के प्रभाव के कारण अप्रैल में ही मई-जून जैसी गर्मी पड़ रही है। आने वाले दिनों में पारा 46°C के पार भी जा सकता है। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

सावधान रहें, सुरक्षित रहें!

प्रदेश के अन्य शहरों का हाल भी बेहाल है:📍दुर्ग: 43.2°C📍रायपुर: 42.8°C📍बिलासपुर: 42.4°C

तेज धूप में निकलने से बचें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। मौसम का यह मिजाज फिलहाल राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा है।

।।।

Leave a Comment