Home » धर्म » हज 2026: यात्रियों को बड़ी राहत, तीसरी किश्त की डेड लाइन बढ़ी; 18 अप्रैल से उड़ान भरेंगे मुसाफिर

हज 2026: यात्रियों को बड़ी राहत, तीसरी किश्त की डेड लाइन बढ़ी; 18 अप्रैल से उड़ान भरेंगे मुसाफिर

Share:

बिलासपुर 5 अप्रैल 2026 : हज यात्रा 2026 की तैयारियों में जुटे छत्तीसगढ़ के जायरीनों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। हज कमेटी ऑफ इंडिया, मुंबई ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए तीसरी किश्त जमा करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ाकर 6 अप्रैल कर दिया है।

Advt

किश्त जमा करने का आखिरी मौका

छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन ने बताया कि कई यात्री किन्हीं कारणों से अब तक तीसरी किश्त जमा नहीं कर पाए थे। तिथि बढ़ने से उन्हें बड़ी राहत मिली है। अब यात्री सोमवार, 6 अप्रैल तक अपनी राशि जमा कर सकेंगे।

जिलों में ट्रेनिंग कैंप का आगाज

हज के अरकानों (नियमों) को सिखाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में प्रशिक्षण शिविरों का सिलसिला जारी है, जो 15 अप्रैल तक चलेगा। संभावित आगामी शिविरों का शेड्यूल इस प्रकार है:7 अप्रैल: धमतरी में प्रशिक्षण।11 अप्रैल: अंबिकापुर में जायरीनों को दी जाएगी जानकारी।

उड़ानों का शेड्यूल और रवानगी

छत्तीसगढ़ के हज यात्री इस बार नागपुर और मुंबई के एम्बार्केशन पॉइंट से सऊदी अरब के लिए रवाना होंगे।पहली फ्लाइट: 18 अप्रैल को उड़ान भरेगी।अंतिम फ्लाइट: 19 या 20 मई के आसपास रवाना होने की संभावना है (अंतिम तिथि की घोषणा जल्द होगी)।


खास बात: हज कमेटी ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय सीमा के भीतर औपचारिकताएं पूरी करें और अनिवार्य रूप से प्रशिक्षण शिविरों में हिस्सा लें ताकि यात्रा के दौरान कोई असुविधा न हो।


।।।

Leave a Comment