Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » कोरबा » मानिकपुर में मंत्री के काफिले पर किसने फेंका पत्थर? जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच!

मानिकपुर में मंत्री के काफिले पर किसने फेंका पत्थर? जांच में सामने आया चौंकाने वाला सच!

Share:

कोरबा: मानिकपुर चौकी क्षेत्र के साहू समाज भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उस वक्त हड़कंप मच गया, जब मंत्री लखनलाल देवांगन के काफिले में खड़ी एक गाड़ी पर अचानक पत्थर का टुकड़ा आ गिरा। तेज आवाज होते ही मौके पर मौजूद लोगों और सुरक्षाकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

संवेदनशीलता को देखते हुए मानिकपुर पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला और आसपास के इलाके में छानबीन शुरू की। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ नाबालिगों को संदेह के आधार पर चौकी बुलाकर पूछताछ की गई। शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए, उसने पूरे मामले की हकीकत ही बदल दी।

पूछताछ में पता चला कि कुछ बच्चे पास में ही खेल रहे थे और खेल के दौरान ही पत्थर का एक छोटा टुकड़ा अनजाने में उछलकर काफिले की गाड़ी तक जा पहुंचा। चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने स्पष्ट किया कि यह कोई सुनियोजित पथराव या हमला नहीं था, बल्कि बच्चों के खेल के दौरान हुई एक आकस्मिक घटना थी।

पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की साजिश, सुरक्षा में चूक या संदिग्ध गतिविधि से साफ इनकार किया है। पूछताछ के बाद सभी नाबालिगों को छोड़ दिया गया है।

।।।

Leave a Comment