Latest News
पावर प्लांट या मौत का अड्डा? कांग्रेस की जांच में खुला वेदांता ब्लास्ट का ‘प्रिया कनेक्शन’! “बालको की ‘ऑनलाइन’ जिद पर कोरबा में संग्राम: 100 करोड़ का व्यापार दांव पर, चेंबर ने किया आर-पार की लड़ाई का ऐलान” बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप
Home » कोरबा » कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान: चुनावी दंगल के लिए अनुभव की कड़ी शर्तें,12 अप्रैल को होगा मतदान

कोरबा जिला अधिवक्ता संघ के द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान: चुनावी दंगल के लिए अनुभव की कड़ी शर्तें,12 अप्रैल को होगा मतदान

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 21 मार्च । जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा की नई कार्यकारिणी के द्विवार्षिक चुनाव (सत्र 2026-28) के लिए बिगुल फूंका जा चुका है। मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आगामी 12 अप्रैल 2026, दिन रविवार को मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव की समस्त कार्यवाही जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता संघ भवन में होगी।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

17 पदों के लिए होगा घमासान

इस बार कुल 17 पदों पर चुनाव होने जा रहे हैं, जिनमें महिला प्रतिनिधित्व का भी विशेष ध्यान रखा गया है: आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

  • अध्यक्ष: 1 पद

  • उपाध्यक्ष: 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला कनिष्ठ)

  • सचिव: 1 पद

  • सह-सचिव: 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला कनिष्ठ)

  • कोषाध्यक्ष: 1 पद

  • ग्रंथालय सचिव: 1 पद

  • सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव: 2 पद (1 पुरुष, 1 महिला कनिष्ठ)

  • कार्यकारिणी सदस्य: 7 पद (जिसमें 2 पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं)


प्रत्याशियों के लिए योग्यता के कड़े नियम

नामांकन के लिए वकालत के अनुभव की अनिवार्य शर्तें रखी गई हैं:

  • अध्यक्ष पद के लिए: 15 वर्ष का अनुभव।

  • उपाध्यक्ष, सचिव, सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा सचिव के लिए: 7 वर्ष का अनुभव।

  • सह-सचिव, कोषाध्यक्ष, ग्रंथालय सचिव के लिए: 5 वर्ष का अनुभव।

  • कार्यकारिणी सदस्य के लिए: 03 वर्ष का अनुभव होना अनिवार्य है।


महत्वपूर्ण चुनावी कार्यक्रम (शेड्यूल)

चुनाव अधिकारी द्वारा जारी समय-सारणी इस प्रकार है:

  1. 23 मार्च 2026 (सोमवार): प्रारंभिक मतदाता सूची का प्रकाशन (शाम 4:00 बजे)।

  2. 26 मार्च 2026 (गुरुवार): सूची पर आपत्ति दर्ज कराने का समय (दोपहर 12:00 से शाम 5:00 बजे तक)।

  3. 27 मार्च 2026 (शुक्रवार): आपत्तियों का निराकरण (दोपहर 12:00 से 2:00 बजे तक)।

  4. 28 मार्च 2026 (शनिवार): अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन (शाम 4:00 बजे)।

  5. 29 व 30 मार्च 2026: नामांकन फॉर्म का वितरण एवं जमा करना।चुनाव की घोषणा 

।।।

Leave a Comment