Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » दबंग यूनियन नेता की प्रताड़ना से तंग आकर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

दबंग यूनियन नेता की प्रताड़ना से तंग आकर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

Share:

दबंग यूनियन नेता की प्रताड़ना से तंग आकर महिला डॉक्टर ने की खुदकुशी की कोशिश, हालत गंभीर

चिरकुंडा/मुगमा: ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कुमारधुबी कोलियरी डिस्पेंसरी में पदस्थापित 31 वर्षीय महिला चिकित्सक डॉ. कल्याणी मंडल ने शनिवार को मानसिक प्रताड़ना के चलते आत्महत्या का प्रयास किया। डॉ. कल्याणी ने गोपालपुरा कॉलोनी स्थित अपने आवास में दवा का ओवरडोज ले लिया, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यूनियन नेता पर जबरन हस्ताक्षर कराने और बंधक बनाने का आरोप मामले की जड़ में शनिवार को डिस्पेंसरी में हुई एक घटना बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक दबंग यूनियन नेता अपने कुछ साथियों के साथ डिस्पेंसरी पहुँचा और डॉ. कल्याणी पर किसी दस्तावेज़ पर जबरन हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने लगा। जब डॉक्टर ने नियमों का हवाला देते हुए मना कर दिया, तो नेता ने उनके चेंबर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया और उन्हें कुछ देर के लिए बंधक बना लिया।

घर पहुँचकर उठाया खौफनाक कदम इस अपमान और प्रताड़ना से आहत होकर डॉ. कल्याणी अपने घर लौटीं। उन्होंने अपनी माँ और पुत्री को आवास से बाहर निकाला और खुद को अंदर से बंद कर दवाइयों का ओवरडोज ले लिया। उनकी स्थिति बिगड़ने पर ईसीएल सुरक्षाकर्मियों ने दरवाजा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और तत्काल ईसीएल के सांतोड़िया अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

प्रबंधन का बयान ईसीएल मुगमा के महाप्रबंधक राजकिशोर सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला जांच का विषय है। उन्होंने बताया कि डॉक्टर के स्वस्थ होकर लौटने पर ही पूरी परिस्थितियों का सही पता चल पाएगा। प्रबंधन निरंतर उनके स्वास्थ्य पर नज़र बनाए हुए है और फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं।

।।।

latest news