Latest News
छत्तीसगढ़: साय सरकार में भी ‘दागी’ कांग्रेसी ठेकेदार का जलवा… अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह के घर पर चला बुलडोजर: अवैध निर्माण और पार्किंग स्पेस पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : 📢 ‘नारेबाज़ी और व्यवधान से कोई नेता नहीं बनता; तथ्य, तर्क और विचार ही नेतृत्व की असली पहचान’ — लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट: क्या फिर दीपक बैज पर दांव खेलेगी आलाकमान या मिलेगा नया चेहरा? कोरबा मर्डर केस: मीरा रिसॉर्ट के बाहर युवक को कुचलने वाला मुख्य आरोपी तुषार ढांडा नागपुर से गिरफ्तार, बोलेरो भी जब्त छत्तीसगढ़ की माटी का गौरव थमा: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई का 72 वर्ष की आयु में निधन, कला जगत में शोक की लहर
Home » राजनीति » सांगठनिक कौशल का मिला सम्मान: निहाल सोनी बने भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

सांगठनिक कौशल का मिला सम्मान: निहाल सोनी बने भाजयुमो कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष

Share:

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है, जिसमें संगठनात्मक क्षमता और युवाओं के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले निहाल सोनी को कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विद्यार्थी परिषद से अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू करने वाले निहाल सोनी की इस नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

एबीवीपी से मिली सांगठनिक मजबूती निहाल सोनी ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) में जिला संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में लंबे समय तक कार्य किया है। अपनी पारदर्शी कार्यशैली और जमीनी स्तर पर सक्रियता की बदौलत उन्होंने न केवल परिषद को मजबूती प्रदान की, बल्कि युवाओं की समस्याओं को प्रखरता से उठाकर अपनी एक अलग पहचान बनाई। समाज सेवा और सांगठनिक गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहने का लाभ अब उन्हें युवा मोर्चा में इस नई जिम्मेदारी के रूप में मिला है।

वरिष्ठ नेतृत्व की सहमति से हुई घोषणा पार्टी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन के बाद यह सूची जारी की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव शर्मा ने नई टीम का ऐलान किया।

कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल निहाल सोनी को अध्यक्ष बनाए जाने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय नेताओं का मानना है कि निहाल सोनी की संगठनात्मक क्षमता का लाभ आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति देने में मील का पत्थर साबित होगा। युवाओं के बीच उनकी गहरी पैठ को देखते हुए संगठन ने उन पर भरोसा जताया है।


।।।

Leave a Comment