Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » Uncategorized » शिव आरती और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव का आगाज़

शिव आरती और आतिशबाजी के साथ पाली महोत्सव का आगाज़

Share:

कोरबा | 16 फरवरी 2026 :  ऐतिहासिक नगरी पाली में पन्द्रह फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ‘पाली महोत्सव 2026’ का रंगारंग शुभारंभ हुआ। महोत्सव का आगाज़ शिव आरती, दीपोत्सव और भव्य आतिशबाजी के साथ किया गया, जिसने समूचे क्षेत्र को भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर कर दिया।

भक्तिमय वातावरण और दीपोत्सव

शाम लगभग 7 बजे पाली शिव मंदिर घाट पर हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में शिव आरती और दीपोत्सव का आयोजन हुआ। सरोवर के चारों ओर जलते हजारों दीपों की जगमगाहट और शांत वातावरण ने धार्मिक आस्था व सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। इस दौरान बनारस की तर्ज पर गंगा आरती और धूप आरती के स्वर गूंजते रहे।

मुख्य अतिथि और विशिष्ट उपस्थिति

छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, श्रम, उद्योग, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री  लखन लाल देवांगन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने ऐतिहासिक शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों के रूप में शामिल रहे: प्रेमचंद पटेल (विधायक, कटघोरा), तुलेश्वर हीरा सिंह मरकाम (विधायक, पाली-तानाखार),श्रीमती संजू देवी राजपूत (महापौर, कोरबा ),  गोपाल मोदी अध्यक्ष  भाजपा कोरबा,श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल (उपाध्यक्ष, जिला पंचायत) ,अजय जायसवाल (अध्यक्ष, नगर पंचायत पाली),ग्राम पंचायत झेरिया की सरपंच श्रीमती गिरजा सत्यनारायण , पार्षद नरेन्द्र देवांगन उपस्थित थे ।

प्रशासनिक स्तर पर कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि और भारी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Comment

latest news