Latest News
‘ यह मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस है…’ जब नॉर्वेजियन पत्रकार ने पूछा मानवाधिकार पर सवाल, तो IFS सिबी जॉर्ज ने 5000 साल के इतिहास से दिया करारा जवाब! ⚡ ‘छोटू उस्ताद’ का महातूफान: 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, तोड़ डाला 19 साल पुराना IPL रिकॉर्ड! रेलवे बोर्ड का बड़ा फैसला: विशाखापत्तनम SCoR को मिला सीधा PPO जारी करने का अधिकार, पेंशनर्स को मिलेगी राहत अमित शाह से मिलने जा रहे कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने रोका, मिताली चौक पर जमकर हुआ हंगामा शर्मनाक: गाजियाबाद में रेप के आरोपी को जमानत मिलने पर समर्थकों ने निकाला ‘जुलूस’, गाड़ियों के काफिले के साथ किया भव्य स्वागत बस्तर में ‘लाल आतंक’ का अंत : अमित शाह ने किया नक्सल-मुक्त भारत का शंखनाद, आदिवासियों के लिए बड़े डेयरी नेटवर्क की घोषणा
Home » Uncategorized » पाली महोत्सव 2026 में गूंजा ‘मेरा भोला है भंडारी’, हंसराज रघुवंशी और बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा सुरों का जादू

पाली महोत्सव 2026 में गूंजा ‘मेरा भोला है भंडारी’, हंसराज रघुवंशी और बॉलीवुड सितारों ने बिखेरा सुरों का जादू

Share:

 

कोरबा, 16 फरवरी 2026 :  ऐतिहासिक पाली शिव मंदिर के सानिध्य में आयोजित ‘पाली महोत्सव 2026’ का भव्य शुभारंभ संगीत और भक्ति के अनूठे संगम के साथ हुआ। महोत्सव की सबसे यादगार प्रस्तुति महाशिव भक्त हंसराज रघुवंशी की रही, जिन्होंने अपने प्रसिद्ध भजन “मेरा भोला है भंडारी” और “ऐसा डमरू बजाया भोलेनाथ ने” से पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। उनकी मधुर आवाज और शिव भक्ति ने वहां मौजूद हजारों श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया, जिससे पूरा आयोजन स्थल श्रद्धा और आस्था की छटा से सराबोर हो गया।

भक्ति के साथ-साथ महोत्सव में बॉलीवुड का तड़का भी लगा। मशहूर गायक सलमान अली ने अपनी सुरीली आवाज में “देवा श्री गणेशा”, “तेरी दीवानी”, “रश्के कमर” और “कजरा मोहब्बत वाला” जैसे गीतों की झड़ी लगा दी। उनकी गायकी पर दर्शक झूमने को मजबूर हो गए। वहीं, मीत ब्रदर्स और खुशबू ग्रेवाल ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। इन कलाकारों ने हिंदी सिनेमा के कई लोकप्रिय गीत पेश किए, जिस पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साह बढ़ाया।

महोत्सव में पहली बार पहुंचे इन कलाकारों ने छत्तीसगढ़ की बोली, संस्कृति और लोगों के व्यवहार की जमकर तारीफ की। उन्होंने शानदार आयोजन के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहाँ का अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

राष्ट्रीय कलाकारों के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया। पारंपरिक नृत्य और लोकगीतों की प्रस्तुतियों ने महोत्सव को क्षेत्रीय गौरव के रंग में रंग दिया। स्थानीय कलाकारों के प्रदर्शन ने दर्शकों में विशेष जोश भरा, जिससे महोत्सव का माहौल और भी जीवंत हो उठा।

Leave a Comment