Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » कोरबा » कोरबा: कचरा फेंकने से मना करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार

कोरबा: कचरा फेंकने से मना करने पर परिवार पर जानलेवा हमला, धारदार हथियार से वार

Share:

कोरबा। शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत पानी टंकी नर्सरी नगर में नाली में कचरा फेंकने को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। पड़ोसियों ने एक ही परिवार के कई सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं।

विवाद की मुख्य वजह

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित परिवार, जो सर्वमंगला मंदिर के पास खिलौने बेचकर अपना गुजारा करता है, ने बताया कि पड़ोसी दीपक और उसके साथी आए दिन उनके घर के सामने वाली नाली में कचरा और राख फेंकते थे। जब परिवार की सदस्य किरण ने इसका विरोध किया और उन्हें समझाने की कोशिश की, तो आरोपी गाली-गलौज और धमकी देने लगे।

घर में घुसकर किया हमला

किरण का आरोप है कि आरोपियों ने उसे मंदिर आते-जाते समय भी डराया-धमकाया था। रविवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार (चॉपर) लेकर घर में धावा बोल दिया। इस हमले में किरण और उसकी बहन को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने जाते-जाते पुलिस में शिकायत करने पर बुरा अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना की सूचना पहले देने के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई और हमले के बाद थाने पहुंचने पर उन्हें खुद ही मुलाहिजा (मेडिकल टेस्ट) कराने को कह दिया गया।

पुलिस का पक्ष

इन आरोपों को नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) प्रतीक चतुर्वेदी ने सिरे से खारिज किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि: शिकायत मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। एक कांस्टेबल के साथ पीड़ितों को अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया।आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश जारी है।

latest news