Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » Uncategorized » बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिले ‘बॉस’

बड़ी खबर: छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, 5 नए मेडिकल कॉलेजों को मिले ‘बॉस’

Share:

रायपुर: प्रदेश में चिकित्सा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदूर अंचलों तक पहुंचाने की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार, राज्य के 05 नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में सुचारू कामकाज के लिए ‘अधिष्ठाता’ (Dean) की नियुक्ति कर दी गई है।

जशपुर, मनेन्द्रगढ़, कबीरधाम, जांजगीर-चांपा और दंतेवाड़ा में खुलने जा रहे इन कॉलेजों की जिम्मेदारी अनुभवी प्राध्यापकों को अतिरिक्त प्रभार के रूप में सौंपी गई है।

किसे, कहां की मिली जिम्मेदारी?

प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, इन दिग्गजों के कंधों पर होगी नए कॉलेजों को संवारने की जिम्मेदारी:

•डॉ. रंजना सिंह आर्या अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज नया अतिरिक्त प्रभार (अधिष्ठाता) ~ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मनेन्द्रगढ़

•डॉ. मनोज कुमार मिंज रायगढ़ मेडिकल कॉलेज नया अतिरिक्त प्रभार (अधिष्ठाता) ~ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कुनकुरी (जशपुर)

•डॉ. अजय कोसम राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज नया अतिरिक्त प्रभार (अधिष्ठाता) ~ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, कबीरधाम

•डॉ. राकेश नहरेल सिम्स (बिलासपुर) नया अतिरिक्त प्रभार (अधिष्ठाता) ~ शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जांजगीर-चांपा

•डॉ. टीकू सिन्हा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, जगदलपुर नया अतिरिक्त प्रभार (अधिष्ठाता) ~  शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, दंतेवाड़ा

मुख्य बातें 
  • स्वास्थ्य क्रांति: बस्तर (दंतेवाड़ा) से लेकर सरगुजा (जशपुर/मनेन्द्रगढ़) तक नए मेडिकल सेटअप की तैयारी। अतिरिक्त प्रभार: वर्तमान पदों के साथ-साथ ये अधिकारी नए कॉलेजों का सेटअप तैयार करेंगे। लक्ष्य: राज्य के स्थानीय छात्रों को डॉक्टरी की पढ़ाई के लिए ज्यादा सीटें और मरीजों को बेहतर इलाज मिलना। अवर सचिव सोनचंद साहू के हस्ताक्षर से जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इन नियुक्तियों से नए कॉलेजों में इंफ्रास्ट्रक्चर और एनएमसी (NMC) के मानकों को पूरा करने में तेजी आएगी।

latest news