Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » एटा में खूनी तांडव: डॉक्टर के पूरे परिवार का सफाया, घर में बिछ गई चार लाशें!

एटा में खूनी तांडव: डॉक्टर के पूरे परिवार का सफाया, घर में बिछ गई चार लाशें!

Share:

 Etah Mass Murder Case 2026। उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है। नगर कोतवाली क्षेत्र के नगला प्रेमी गांव में अज्ञात हमलावरों ने एक ही परिवार के चार सदस्यों की सिर कूंचकर और धारदार हथियारों से बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों का दुस्साहस इतना था कि उन्होंने दिनदहाड़े इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया और फरार हो गए।

नाती स्कूल से लौटा तो फटी रह गईं आंखें

घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार का छोटा नाती देवांश स्कूल से घर लौटा। दरवाजा खोलते ही घर के भीतर का मंजर देख उसकी चीख निकल गई। चारों तरफ खून से लथपथ लाशें बिखरी हुई थीं। देवांश के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

अस्पताल में पत्नी ने भी तोड़ा दम

मृतकों में 70 वर्षीय डॉ. गंगा सिंह शाक्य (नेत्र चिकित्सक), उनकी 20 वर्षीय नातिन ज्योति और 40 वर्षीय रत्ना देवी शामिल हैं। डॉ. गंगा सिंह की पत्नी श्यामा देवी (65 वर्ष) को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि डॉ. गंगा सिंह कैंसर से भी जूझ रहे थे।

दुकान पर होने के कारण बच गया बेटा

शुरुआती जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि हत्यारों का मकसद पूरे परिवार को खत्म करना था। घटना के वक्त डॉ. गंगा सिंह का बेटा कमल सिंह शाक्य अपनी मेडिकल शॉप पर था, जिसके चलते उसकी जान बच गई। हत्यारों ने घर में मौजूद बुजुर्गों और महिलाओं को ही निशाना बनाया।

फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड ने संभाला मोर्चा

वारदात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मौके पर आला अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड पहुंच चुकी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों का सुराग लगाया जा सके। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, पुलिस रंजिश सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है।

Leave a Comment

latest news