कोरबा | नए साल का पहला महीना कोरबावासियों के लिए सेहत की बड़ी सौगात लेकर आ रहा है। शहर के प्रतिष्ठित और किफायती स्वास्थ्य केंद्र, मीना जैन मेमोरियल (एम.जे.एम.) हॉस्पिटल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की है। जनवरी 2026 से अस्पताल में देश के नामी सुपरस्पेशलिटी डॉक्टरों की विशेष ओपीडी सेवाएं शुरू होने जा रही हैं।
इस सुविधा के शुरू होने से अब कैंसर, हृदय रोग और न्यूरो जैसी गंभीर बीमारियों के परामर्श के लिए मरीजों को रायपुर, नागपुर या दिल्ली जैसे महानगरों की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
एक ही छत के नीचे विशेषज्ञों का जमावड़ा
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं को आम आदमी की पहुंच में लाना है। जनवरी माह के लिए विशेषज्ञों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, जिसमें कैंसर विशेषज्ञ से लेकर कार्डियोलॉजिस्ट और न्यूरो सर्जन तक शामिल हैं।
जनवरी 2026: विशेषज्ञों की विजिट का कैलेंडर
4 जनवरी: डॉ. निखिल जैन (पेन मैनेजमेंट विशेषज्ञ – नवकार हॉस्पिटल)
7 जनवरी: डॉ. प्रतीक धाबलिया (जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन – रामकृष्ण केयर)
7 जनवरी: डॉ. चारु शर्मा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट – रामकृष्ण केयर)
9 जनवरी: डॉ. अमोल पडगांवकर (कैंसर विशेषज्ञ – अपोलो कैंसर सेंटर)
10 जनवरी: डॉ. राहुल जैन (यूरो सर्जन – अपोलो हॉस्पिटल)
10 जनवरी: डॉ. अमित जैन (न्यूरो एवं स्पाइन सर्जन – आईएलएस हॉस्पिटल)
11 जनवरी: डॉ. महेंद्र सामल (कार्डियोलॉजिस्ट – अपोलो हॉस्पिटल)
11 जनवरी: डॉ. समर्थ शर्मा (गैस्ट्रोलॉजिस्ट – इलाईट हॉस्पिटल)
15 जनवरी: डॉ. नरेश देवांगन (न्यूरो सर्जन – लाइफ केयर)
16 जनवरी: डॉ. विनय कुमार (किडनी रोग विशेषज्ञ – अपोलो हॉस्पिटल)
किफायती दर पर मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा
एम.जे.एम. हॉस्पिटल केवल ओपीडी ही नहीं, बल्कि 24×7 इमरजेंसी सेवा, आधुनिक आईसीयू, ऑपरेशन डिलीवरी और एडवांस जांच सुविधाओं से भी लैस है। अस्पताल का लक्ष्य कोरबा को छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख हेल्थ हब के रूप में विकसित करना है, जहाँ मरीजों को कम खर्च में सर्वश्रेष्ठ इलाज मिल सके।
अपॉइंटमेंट की जानकारी:
स्थान: एम.जे.एम. हॉस्पिटल, नया बस स्टैंड, विशाल मेगामार्ट के सामने, टी.पी. नगर, कोरबा।
मोबाइल: 94791 18941








