Latest News
CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़! लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर गूंजा राष्ट्रीय एकता का संकल्प, मंत्री लखन लाल देवांगन व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अर्पित किए श्रद्धासुमन चक्रवात ‘अर्नब’ का कहर: छत्तीसगढ़ में प्रभावित किसानों को जल्द मिलेगी राहत, सीएम साय ने दिए सर्वे के निर्देश
Home » खेल » टी 20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्या के हाथों में टीम इंडिया की कमान, शुभमन गिल की छुट्टी; ईशान किशन की ‘घर वापसी’

टी 20 वर्ल्ड कप 2026: सूर्या के हाथों में टीम इंडिया की कमान, शुभमन गिल की छुट्टी; ईशान किशन की ‘घर वापसी’

Share:

मुंबई | खेल संवाददाता बीसीसीआई ने 2026 में भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुक्रवार को मुंबई स्थित मुख्यालय में हुई चयन समिति की बैठक के बाद बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम की घोषणा की। इस बार चयनकर्ताओं ने बड़े फैसले लेते हुए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी और अक्षर पटेल को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

गिल का पत्ता कटा, ईशान की धमाकेदार वापसी

इस टीम चयन में सबसे बड़ा उलटफेर शुभमन गिल को बाहर करना रहा। हालिया खराब फॉर्म के चलते उन्हें स्क्वाड में जगह नहीं मिली है। वहीं, करीब दो साल से टीम से बाहर चल रहे ईशान किशन की टीम में वापसी हुई है। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि फिनिशर के तौर पर रिंकू सिंह पर भरोसा जताया गया है।

ग्रुप-A में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत

डिफेंडिंग चैंपियन भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। इस ग्रुप में भारत के साथ चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान, अमेरिका, नामीबिया और नीदरलैंड्स शामिल हैं। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा और खिताबी मुकाबला 20 मार्च को खेला जाएगा।

न्यूजीलैंड सीरीज में होगा ‘लिटमस टेस्ट’

वर्ल्ड कप के लिए चुनी गई यही 15 सदस्यीय टीम जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी। नए कप्तान सूर्यकुमार यादव और युवा ब्रिगेड के लिए यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारी का सबसे बड़ा मंच होगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रिंकू सिंह, हर्षित राणा और ईशान किशन (विकेटकीपर)।

फैक्ट बॉक्स: वर्ल्ड कप का शेड्यूल

  • मेजबान: भारत और श्रीलंका

  • शुरुआत: 7 फरवरी, 2026

  • फाइनल: 20 मार्च, 2026

  • भारत के वेन्यू: दिल्ली, मुंबई, अहमदाबाद और कोलंबो।

latest news