Latest News
🎬 विजय बने सीएम तो ‘गॉडफादर’ ने बढ़ाया हाथ: कमल हासन ने मुख्यमंत्री विजय के सामने रखीं 6 बड़ी मांगें! कोटमी सोनार में बड़ी वारदात: सूने मकान से ₹20 लाख के जेवरात और नगदी पार, जांच में जुटी पुलिस साहब की ‘जुबान’ फिसली या कुर्सी? ड्राइवर को ‘मर्यादा’ सिखाने वाले इंजीनियर साहब खुद नपे! राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कांग्रेस में हलचल तेज: संगठन को मजबूत करने बूथ स्तर पर बदली जाएगी रणनीति सात समंदर पार गूंजी महाराष्ट्र की थाप: नीदरलैंड में ढोल-ताशों की गर्जना के साथ हुआ पीएम मोदी का भव्य स्वागत चांदी के आयात पर सरकार की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक; ‘फ्री’ से ‘प्रतिबंधित’ कैटेगरी में डाली कई श्रेणियां
Home » कोरबा » कोरबा: प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. महिपत राय उपाध्याय का निधन; मरणोपरांत नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

कोरबा: प्रतिष्ठित नागरिक डॉ. महिपत राय उपाध्याय का निधन; मरणोपरांत नेत्रदान कर पेश की मानवता की मिसाल

Share:

कोरबा। नगर के गणमान्य नागरिक डॉ. महिपत राय नंदलाल उपाध्याय का आज 19 दिसंबर, शुक्रवार को दुखद निधन हो गया। वे अपने पीछे एक भरा-पूरा और संपन्न परिवार छोड़ गए हैं। दोपहर 2 बजे उनके निज निवास MIG 1/57, शिवाजी नगर से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जिसका अंतिम संस्कार पोड़ीबहार मुक्तिधाम में होगा।

शोक संतप्त परिवार

डॉ. उपाध्याय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वे अपने पीछे पुत्र उमंग उपाध्याय, भाई बद्रीप्रसाद उपाध्याय व विजय उपाध्याय (अहमदाबाद), भतीजे भाविन उपाध्याय, पौत्र मनन हेमंत उपाध्याय सहित समस्त शोकाकुल उपाध्याय परिवार को छोड़ गए हैं।

जाते-जाते दे गए दो जिंदगियों को रोशनी

डॉ. उपाध्याय ने अपने जीवनकाल में ही नेत्रदान का संकल्प लिया था। उनके निधन के पश्चात परिजनों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए तुरंत इसकी सूचना दी।

  • मेडिकल टीम की तत्परता: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के नेत्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. कुजूर के नेतृत्व में टीम ने उनके निवास पहुँचकर सफलतापूर्वक कॉर्निया प्राप्त किया।

  • सराहनीय पहल: इस नेक कार्य में भारत विकास परिषद के कमलेश यादव और महेश गुप्ता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिषद ने उपाध्याय परिवार के इस निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में भी समाज के प्रति उनकी यह सोच अन्य लोगों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगी।

Leave a Comment