Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » कोरबा » कोरबा के हेलीपैड पर ‘खूनी’ जश्न: चांपा से आए नाबालिगों ने तलवार से काटा बर्थडे केक, पुलिस ने दबोचा

कोरबा के हेलीपैड पर ‘खूनी’ जश्न: चांपा से आए नाबालिगों ने तलवार से काटा बर्थडे केक, पुलिस ने दबोचा

Share:

कोरबा छत्तीसगढ़ 19 दिसंबर। औद्योगिक नगरी कोरबा के हेलीपैड पर गुरुवार की रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जांजगीर-चांपा से आए कुछ युवकों और नाबालिगों को पुलिस ने तलवार से केक काटते रंगे हाथों पकड़ लिया। जन्मदिन के जश्न के नाम पर सरेराह हथियारों का प्रदर्शन कर रहे इन रईसजादों की पार्टी पर मानिकपुर पुलिस ने पानी फेर दिया। पुलिस ने मौके से 3 फीट लंबी धारदार तलवार जब्त की है।

स्कॉर्पियो की छत पर रखा केक, फिर लहराई तलवार

जानकारी के अनुसार, जांजगीर-चांपा जिले के चांपा से 8-9 युवक और नाबालिग दो लग्जरी गाड़ियों (स्कॉर्पियो और अर्टिगा) में सवार होकर कोरबा पहुंचे थे। इनमें से एक नाबालिग का जन्मदिन था। कोरबा की कुछ नाबालिग सहेलियों के साथ मिलकर ये सभी रात के अंधेरे में हेलीपैड पर जश्न मना रहे थे। स्कॉर्पियो की छत पर केक रखकर 3 फीट की तलवार से उसे काटा गया और तेज म्यूजिक पर शोर-शराबा शुरू कर दिया गया।

पुलिस को देख अर्टिगा में छिपाया हथियार, दिखाई धौंस

इसी दौरान मानिकपुर चौकी की पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। पकड़े जाने के डर से युवकों ने आनन-फानन में तलवार को अर्टिगा कार के पीछे छिपा दिया, जबकि युवतियां स्कॉर्पियो में जा बैठीं। तलाशी के दौरान पुलिस ने धारदार तलवार बरामद कर ली। पूछताछ के दौरान एक वाहन चालक ने राजनीतिक पहुंच और रसूख का हवाला देते हुए पुलिस पर दबाव बनाने की भी कोशिश की, जो नाकाम रही।

परिजनों को बुलाकर सौंपे बच्चे, युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

पुलिस सभी को हिरासत में लेकर मानिकपुर चौकी पहुंची। स्थानीय नाबालिग लड़कियों के परिजनों को बुलाकर उन्हें सख्त हिदायत के साथ सुपुर्द किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए:

  • मुख्य आरोपी युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।

  • नियमों के उल्लंघन पर वाहनों का चालान काटा गया है।

  • घटना में प्रयुक्त तलवार जब्त कर ली गई है।

अभिभावकों की लापरवाही आ रही सामने “परिजनों की ढिलाई के कारण ही बच्चे इस तरह की खतरनाक गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं। देर रात बच्चों का बाहर रहना और हथियारों के साथ जश्न मनाना चिंताजनक है। अभिभावकों को अपने बच्चों की संगति और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी चाहिए।” — मनोज ठाकुर, सदस्य, बाल कल्याण समिति