Latest News
वेदांता पावर प्लांट के बाहर ठेका श्रमिकों का हल्लाबोल: बॉयलर हादसे के बाद 200 से अधिक कर्मचारियों को निकालने का आरोप फीफा वर्ल्ड कप 2026: तमाम भू-राजनीतिक तनावों और वीजा अड़चनों को पछाड़ मेक्सिको पहुंची ईरानी फुटबॉल टीम चुनावी हार के बाद विपक्षी एकजुटता की परीक्षा: मतभेदों के बीच आज दिल्ली में बैठेगा ‘INDIA’ गठबंधन रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग
Home » कोरबा » कोरबा: कुदुरमाल पुल बंद होने से यातायात बेहाल; नागरिक परिषद् ने रपटा (वैकल्पिक मार्ग) निर्माण की माँग की

कोरबा: कुदुरमाल पुल बंद होने से यातायात बेहाल; नागरिक परिषद् ने रपटा (वैकल्पिक मार्ग) निर्माण की माँग की

Share:

कोरबा (छ.ग.)। हसदेव नदी पर बने लगभग 50 वर्ष पुराने ग्राम कुदुरमाल पुल पर मरम्मत/सुधार कार्य प्रस्तावित होने के कारण जिला प्रशासन ने आवागमन अस्थायी रूप से रोक दिया है। पुल बंद होने के कारण शहर की यातायात व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ा है।

नागरिक परिषद्, कोरबा ने इस संबंध में दिनांक 11-12-2083 को माननीय जिलाधीश महोदय को एक पत्र लिखकर तत्काल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था करने का निवेदन किया है।

शहर में बढ़ा यातायात का दबाव

परिषद् के अध्यक्ष सुनील जैन द्वारा प्रेषित पत्र में कहा गया है कि कुदुरमाल पुल बंद होने से संपूर्ण कोरबा शहर में वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। उनका कहना है कि “शहर वर्तमान परिस्थिति में इतने भारी यातायात का दबाव वहन करने की स्थिति में नहीं है,” जिससे यातायात व्यवस्था चरमरा रही है।

वैकल्पिक रपटा निर्माण की माँग

इस समस्या के समाधान के लिए, नागरिक परिषद् ने जिलाधीश महोदय से विनम्र निवेदन किया है कि कुदुरमाल ब्रिज के नीचे एक सुरक्षित वैकल्पिक रपटा (मिट्टी भराई और आर.सी.सी. ह्यूमन पाइप का उपयोग करके) तैयार करवाया जाए। परिषद् का मानना है कि इस वैकल्पिक मार्ग के बन जाने से यातायात शीघ्र पुनः प्रारंभ हो सकेगा और शहर पर पड़ रहे यातायात के दबाव को कम करने में अत्यधिक सहायता मिलेगी।

नागरिक परिषद् ने जिलाधीश महोदय से इस विषय पर तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

Leave a Comment