Latest News
कुंडा विधायक राजा भैया के पिता उदय प्रताप सिंह फिर हुए ‘हाउस अरेस्ट’, मुहर्रम पर तनाव की आशंका के चलते प्रशासन का बड़ा एक्शन अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के 64वें जन्मदिवस पर कोरबा पावर लिमिटेड में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन; 581 यूनिट रक्त संग्रहित, 1000 पौधों का किया गया रोपण अयोध्या राम मंदिर घोटाला: SIT की रिपोर्ट के बाद ताबड़तोड़ एक्शन; 3 आरोपी गिरफ्तार, चंपत राय पर विपक्ष का सीधा वार छत्तीसगढ़: नगरीय निकायों को बड़ी राहत, मरम्मत और संधारण के लिए ₹22.06 करोड़ की आपात निधि जारी वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर सीएम साय ने अर्पित की अंजलि, कहा- “विकास के साथ विरासत कोरबा प्रशासन बेखबर, रेत माफिया बेखौफ; ग्राम जरवे के पास पलटा रेत से भरा ट्रैक्टर, 29 वर्षीय युवक की मौत
Home » स्वास्थ्य » स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल: एनकेएच वॉकथॉन में उमड़े लोग

स्वास्थ्य जागरूकता की ऐतिहासिक कदमताल: एनकेएच वॉकथॉन में उमड़े लोग

Share:

 

 घंटाघर से हॉस्पिटल तक चली जागरूकता रैली; नशा मुक्ति, प्रदूषण और स्वस्थ जीवन का दिया सशक्त संदेश

 

कोरबा, छत्तीसगढ़। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने की एक अनूठी और ऐतिहासिक पहल करते हुए, न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) द्वारा रविवार को आयोजित वॉकथॉन में शहरवासियों ने अभूतपूर्व संख्या में भाग लिया। सुबह 7:30 बजे घंटाघर चौक से शुरू हुई यह ‘स्वास्थ्य कदमताल’ न्यू कोरबा हॉस्पिटल परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस आयोजन में सैकड़ों प्रतिभागियों ने पैदल चलकर एकता, नशा मुक्ति, प्रदूषण से बचाव और स्वच्छ वातावरण का सशक्त संदेश दिया।

0 अतिथियों ने दिखाई हरी झंडी

वॉकथॉन की शुरुआत जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार, सीएसपी कोरबा भूषण एक्का, नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष अमरजीत सिंह, राज्य सचिव स्काउट एंड गाइड जितेंद्र साहू एवं एनकेएच ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी द्वारा की गई।

अतिथियों ने एनकेएच के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल हमेशा से स्वास्थ्य सेवाओं में अग्रणी रहा है। उन्होंने जोर दिया कि वॉकथॉन जैसी पहलें लोगों को नशा मुक्ति, प्रदूषण से बचाव और पैदल चलने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित करने का सबसे प्रभावी तरीका है।

0 एनकेएच का कोरबा को ‘स्वस्थ’ रखने का संकल्प

अस्पताल पहुँचने पर सभी प्रतिभागियों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा शुगर, बीपी एवं सामान्य स्वास्थ्य जाँच की गई।
एनकेएच ग्रुप के डायरेक्टर और प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोरबा ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और उनकी इच्छा है कि कोरबावासी बिना दवाइयों के स्वस्थ रहें। एडवांस डायग्नोसिस सेंटर की डायरेक्टर डॉ. वंदना चंदानी ने भी लोगों की भारी भागीदारी पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रयास कोरबावासियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने के लिए किया गया।

0 विशेष सम्मान और ‘नशा मुक्ति’ शपथ

* वॉकथॉन में भाग लेने वाले पहले 300 लोगों को टी-शर्ट एवं प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
* नशा मुक्ति जागरूक नागरिक के रूप में माउथ कैंसर से उबर रहे अशोक राठौर को सम्मानित किया गया।
* 83 वर्षीय श्याम मरकाम, जिन्होंने पूरे उत्साह के साथ शुरुआत से समापन तक वॉकथॉन में सहभागिता निभाई, को भी विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस आयोजन को सफल बनाने में बजरंग दल कोरबा का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवन की ओर कदम बढ़ाने और नशा मुक्ति की शपथ ली।

Leave a Comment

latest news