Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » बिलासपुर » डांस के दौरान हाथ टकराने को लेकर हुआ विवाद.. युवक की हत्या.. 6 आरोपी गिरफ्तार

डांस के दौरान हाथ टकराने को लेकर हुआ विवाद.. युवक की हत्या.. 6 आरोपी गिरफ्तार

Share:

 

बिलासपुर छत्तीसगढ़ 1 दिसंबर: बिलासपुर जिले में शादी में दूल्हे के दोस्त के चाचा को 6 लड़कों ने चाकू से मार डाला। बताया जा रहा है कि डांस के दौरान हाथ टकराने को लेकर विवाद शुरू हुआ। बदमाशों ने पहले चाचा-भतीजे को जमकर पीटा, फिर चाचा की हत्या की। मामला बिल्हा थाना क्षेत्र का है। मृतक बड़कू उर्फ रामभजन यादव बरतोरी गांव का रहने वाला था।

बिल्हा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरतोरी गांव में शादी समारोह में नाचते-नाचते शुरू हुआ विवाद हत्या तक पहुंच गया। चुलमाटी कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की धुन पर दूल्हे के दोस्त नाच रहे थे। इसी दौरान कुश यादव और संदीप निषाद का हाथ आपस में टकरा गया।

हाथ टकराने की मामूली बात पर संदीप भड़क गया। कुश को गाली देते हुए थप्पड़ मार दिया। कुछ ही देर में उसके दोस्त भी जुट गए। सभी मिलकर कुश को घेरकर मारपीट करने लगे। इसी बीच संदीप ने कुश का गला पकड़कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

इस दौरान मारपीट बढ़ता देखकर कुश के चाचा बड़कू उर्फ रामभजन यादव बीच बचाव के लिए आगे आए, लेकिन आरोपियों का गुस्सा उन पर भी टूट पड़ा। इसके बाद हमला शुरू कर दिया। आरोपी चाकू मारकर मौके से फरार हो गए। आनन फानन में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन,अस्पताल पहुंचने से पहले ही बड़कू की मौत हो गई।

6 आरोपी गिरफ्तार, इनमें 4 नाबालिग भी शामिल
वारदात के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के भतीजे कुश यादव की रिपोर्ट के आधार पर सभी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू की। रात होते-होते बिल्हा पुलिस ने सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें 4 नाबालिग भी शामिल हैं।

Leave a Comment

latest news