Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर प्रेस क्लब चुनाव स्थगित, अब घोषित होगी नई तिथि, देखें आदेश…

रायपुर प्रेस क्लब चुनाव स्थगित, अब घोषित होगी नई तिथि, देखें आदेश…

Share:

 

रायपुर : रायपुर प्रेस क्लब चुनाव स्थगित हो गया है। वर्तमान में प्रेस क्लब के पुराने पदाधिकारियों ने एक तरफा चुनाव का ऐलान कर दिया था। इस चुनाव में धांधली बरते जाने की आशंका के बीच कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ छत्तीसगढ़ ने चुनावी प्रकिया पर ही विराम लगा दिया है। बताया जाता है, कि मौजूदा पदाधिकारियों ने दोबारा प्रेस क्लब में काबिज़ होने के लिए कई गैर कानून हथकंडे अपनाए थे। इसकी शिकायत कई पत्रकारों ने राज्य सरकार और कार्यालय रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ से की थी।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर प्रेस क्लब की मौजूदा कार्यकरणीय को दरकिनार करते हुए कलेक्टर रायपुर द्वारा नामित प्रशासनिक अधिकारी को बतौर प्रशासक प्रेस क्लब की जिम्मेदारी सौंपे जाने का फरमान जारी किया गया है। आदेश में इसका स्पष्ट उल्लेख भी किया गया है। फिलहाल, नए आदेश के सामने आने के बाद प्रेस क्लब के पुराने पदाधिकारियों के पैरों तले जमीन खिसक गई है।