Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने की अपील किसान भाई रहें सतर्क, गड़बड़ी होने पर कंट्रोल रूम 9479192099 या 112 पर संपर्क कर सूचना दें

पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने की अपील किसान भाई रहें सतर्क, गड़बड़ी होने पर कंट्रोल रूम 9479192099 या 112 पर संपर्क कर सूचना दें

Share:

 

धान खरीदी केंद्रों में पोस्टर लगाकर की जा रही जागरूकता

दुर्ग: धान खरीदी सीजन में किसानों की आर्थिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा व्यापक जागरूकता पोस्टर जारी किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सभी नागरिकों से अनुरोध है कि इस संदेश को अधिक से अधिक किसानों तक पहुँचाकर सहयोग प्रदान करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

*धान खरीदी सीजन में किसान भाई सतर्क रहें।*

धान खरीदी का सीज़न शुरु हो गया है और इस समय ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के खातों में पूरे साल की मेहनत का पैसा आता है। इसी दौरान उठाई गिरोह और साइबर अपराधी सबसे अधिक सक्रिय हो जाते हैं। *दुर्ग पुलिस आप सभी किसानों से अपील करती है कि पैसे की सुरक्षा के लिए सतर्क रहें*, अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें, और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

1. बैंक में सिर्फ अधिकृत कर्मचारी से ही मदद लें
पैसे जमा या निकासी करते समय अपनी जानकारी किसी को न बताएँ। मदद चाहिए तो केवल बैंक के कर्मचारी से ही लें। बैंक में मौजूद अनजान लोग मदद के बहाने धोखा धोखा दे सकते हैं, इसलिए उनसे दूरी बनाए रखें।

2. नोटों की गिनती सिर्फ बैंक के अंदर करें
पैसे निकालने के बाद नोटों की गिनती हमेशा बैंक के अंदर ही पूरी करें। बाहर सड़क या दुकान के सामने नोट गिनना सुरक्षित नहीं है। ऐसे मौके पर उठाई गिरोह आसानी से पैसे छीन सकते हैं, इसलिए पैसा बाहर न दिखाएँ।

3. बैंक आते-जाते समय पैसों को सुरक्षित रखें,
बैंक से आते या जाते समय अपने पैसों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दें। पैसा हमेशा शरीर से सटाकर रखे गए बैग में रखें ताकि कोई आसानी से हाथ न लगा सके। ऐसा करने से चोरी और लूटपाट की संभावना कम होती है। सुरक्षा को सबसे पहले रखें और हर समय सतर्क रहें।

4. बैंक जाते समय किसी भरोसेमंद व्यक्ति को साथ रखें
बैंक आने या जाने के समय किसी मित्र या परिवार के सदस्य को साथ लेकर जाएँ। गाड़ी को बैंक के बाहर पार्क करते समय आसपास ध्यान रखें और देखें कि कोई संदिग्ध व्यक्ति तो नहीं है। यदि आपको आसपास किसी पर संदेह हो, तो तुरंत कंट्रोल रूम 9479192099 या 112 पर संपर्क कर सूचना दें।

5. बैंक आते-जाते समय संदेह होने पर तुरंत पुलिस को बताएं
अगर बैंक से लौटते समय आपको लगे कि कोई व्यक्ति आपका पीछा कर रहा है या संदिग्ध तरीके से देख रहा है, तो सीधे घर न जाएँ। ऐसी स्थिति में नजदीकी पुलिस स्टेशन पहुँचें और पुलिस की मदद लें। परिवार के सदस्य को साथ लेकर घर जाना अधिक सुरक्षित रहता है।

6. नकदी को गाड़ी की डिक्की में न रखें
पैसे निकालने के बाद उन्हें गाड़ी की डिक्की में रखने से बचें, क्योंकि डिक्की का ताला अपराधी आसानी से तोड़ लेते हैं। अपराधी भीड़ में मौका देखकर गाड़ी के आसपास घूमते हैं और तरकीब से पैसा निकाल लेते हैं। इसलिए निकली हुई राशि हमेशा साथ रखें और हर समय सावधान रहें।

7. पैसे निकालकर सीधे घर जाएँ, रास्ते में रुकें नहीं
बैंक से पैसे निकालने के बाद बिना रुके सीधे अपने घर या गंतव्य स्थान पर जाएँ। रास्ते में किसी अनजान व्यक्ति की बातों में न आएँ। होटल, दुकान, चाय या खरीदारी के लिए रुकने पर चोरी की घटनाएँ अधिक होती हैं। पैसे लेकर रुकना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है।

9. अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें
किसान भाइयों, आपकी व्यक्तिगत जानकारी सबसे महत्वपूर्ण है। किसी भी अनजान व्यक्ति को अपने ATM नंबर, आधार नंबर, पैन कार्ड, बैंक पासबुक या किसी भी दस्तावेज की जानकारी न दें। इन जानकारियों से धोखा बहुत जल्दी हो सकता है।

10. OTP और PIN किसी को न बताएं
अपने बैंक कार्ड, क्रेडिट कार्ड या UPI का पासवर्ड, PIN, OTP किसी को भी न बताएं। अपराधी बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और OTP मांगकर खाते से पैसे निकाल लेते हैं। बैंक कभी भी फोन पर OTP नहीं मांगता यह 100% फ्रॉड होता है।

11. अनजान लिंक पर कभी क्लिक न करें
किसान भाइयों, किसी भी अनजान लिंक, संदेश, लॉटरी, बीमा या पुरस्कार वाले मैसेज पर विश्वास न करें। इन लिंक पर क्लिक करते ही आपका मोबाइल या बैंक अकाउंट हैक हो सकता है। शक होने पर तुरंत उस नंबर को ब्लॉक करें और सावधान रहें।

12. सोशल मीडिया की फर्जी जानकारी से बचें
फेसबुक, व्हाट्सऐप या किसी भी सोशल मीडिया पर आए बैंक या पैसों से जुड़े संदेशों पर तुरंत भरोसा न करें। अपराधी फर्जी लिंक या APK फ़ाइल भेजकर आपके मोबाइल और खाते से पैसे निकाल लेते हैं। किसी भी जानकारी की पुष्टि हमेशा बैंक शाखा या आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर पर ही करें।

13. KYC वाले कॉल और SMS से सावधान रहें
KYC करने के नाम पर आने वाले कॉल या मैसेज पर बिल्कुल विश्वास न करें। KYC अपडेट का बहाना बनाकर अपराधी आपका PIN, पासवर्ड और OTP माँगते हैं। खाता बंद होने की धमकी भी देते हैं यह सब फ्रॉड होता है। KYC हमेशा बैंक शाखा में जाकर ही कराएं।

14. AI आवाज़ वाले धोखाधड़ी कॉल से बचें

आजकल अपराधी आपकी आवाज़ जैसी आवाज़ बनाकर कॉल करते हैं और पैसों की मांग करते हैं। सिर्फ आवाज़ से किसी पर भरोसा न करें पहले वीडियो कॉल करें, पहचान की पुष्टि करें और तभी कोई निर्णय लें। ऐसी कॉल आते ही शांत रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।

15. डिजिटल गिरफ्तारी (Digital Arrest) से बचें
अपराधी खुद को पुलिस/CBI का अधिकारी बताकर कहते हैं कि आपका सिम, आधार या बैंक किसी अपराध में पकड़ा गया है। ऑनलाइन पैसे जमा करवाने का दबाव बनाते हैं। याद रखें पुलिस कभी फोन पर गिरफ्तारी नहीं करती, यह पूरा धोखा है।

16. अपने बैंक विवरण और धन की बात किसी से साझा न करें
अपने बैंक का लेन-देन, पैसा कब निकाला या कितना निकाला ऐसी जानकारी किसी से न बताएं। यह जानकारी फैलने पर कोई भी व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है। अपनी आर्थिक जानकारी गोपनीय रखना ही सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।

17. फर्जी ग्राहक सेवा (Customer Care) से बचकर रहें

*जागरूक किसान ही सुरक्षित किसान*