Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » देश » अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग, यात्री सुरक्षित

अमृतसर-सहरसा गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन में आग, यात्री सुरक्षित

Share:

 

नई दिल्ली: शनिवार सुबह पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस ट्रेन (12204) के एक डिब्बे में आग लग गई। आग लगने से ट्रेन के 3 जरनल कोच क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है ।

आग लगने की घटना

आग लगने की घटना सुबह करीब 7:30 बजे हुई, जब ट्रेन सरहिंद रेलवे स्टेशन से अंबाला की ओर जा रही थी। ट्रेन के एक डिब्बे से धुआं निकलने पर ट्रेन को रोक दिया गया और यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग ट्रेन के 3 डिब्बों में फैल गई, जिससे वे क्षतिग्रस्त हो गए।

राहत और बचाव कार्य

सरहिंद जीआरपी एसएचओ रतन लाल ने बताया कि जैसे ही ट्रेन के एक डिब्बे से धुआँ निकलता देखा गया, ट्रेन रोक दी गई और कोई हताहत नहीं हुआ। यात्रियों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। फायर ब्रिगेड, रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारण

आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद चलेगा। रेलवे अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और जल्द ही ट्रेन को अपने गंतव्य की ओर रवाना किया जाएगा ।

latest news