Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » कोरबा : दर्दनाक हादसा, एक्सवेटर लोड ट्रेलर बिजली तार से टकराया, ड्राइवर की मौत

कोरबा : दर्दनाक हादसा, एक्सवेटर लोड ट्रेलर बिजली तार से टकराया, ड्राइवर की मौत

Share:

 

KORBA: कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक एक्सवेटर लोड ट्रेलर 11 केवी बिजली तार के संपर्क में आ गया। इस घटना में ट्रेलर ड्राइवर कार्तिक राम की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना डायल 112 टीम और पाली बिजली सब स्टेशन को दी गई ।

हादसे की जानकारी

पुलिस के अनुसार, डूमरकछार रोड पर भंडारखोल परसापारा के पास ट्रेलर (नंबर-सीजी 07 सी 1076) 11 केवी तार से टकराया। तार के संपर्क में आते ही वाहन में करंट फैल गया, जिससे ड्राइवर की जान चली गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर लोगों की आवाजाही रोक दी। नुनेरा बांधाखार और दीपका से दमकल की टीम को भी बुलाया गया।

बचाव कार्य

शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन के पहिए में लगी आग पाली सब स्टेशन से 11 केवी बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद ट्रेलर को तार के संपर्क से हटाकर सड़क से हटाया जा सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, शॉर्ट सर्किट के कारण वाहन के पहिए में आग लग गई थी, जिस पर किसी तरह काबू पाया गया।

मृतक की पहचान

मृतक चालक की पहचान कार्तिक राम के रूप में हुई है, जो पंप हाउस का निवासी था। वह दीपका से एक्सवेटर लोड करके निकला था। इस हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना के कारण कुछ घंटों के लिए विद्युत आपूर्ति भी बाधित रही।

पुलिस की कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

latest news