Home » देश » शुभ धनतेरस 2025: सर्वोत्तम लाभ प्राप्ति के लिए जाने राशि के अनुसार क्या खरीददारी करे… तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

शुभ धनतेरस 2025: सर्वोत्तम लाभ प्राप्ति के लिए जाने राशि के अनुसार क्या खरीददारी करे… तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Share:

Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है, जो इस वर्ष शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को है। त्रयोदशी तिथि दोपहर 12:18 बजे से शुरू होकर रविवार 19 अक्टूबर दोपहर 1:51 बजे तक रहेगी। प्रदोष काल को देखते हुए धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा ।

*धनतेरस पर बन रहे शुभ योग*

इस साल धनतेरस के दिन ब्रह्म योग और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र का संयोग बन रहा है। ब्रह्म योग 18 अक्टूबर की सुबह आरंभ होकर रात 1:48 बजे तक रहेगा। पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र सुबह से दोपहर 3:41 बजे तक रहेगा, इसके बाद उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र प्रभावी होगा ।

*धनतेरस पूजा और दीपदान का शुभ मुहूर्त*

<>- *प्रदोष काल*: शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक

<>- *ब्रह्म मुहूर्त*: सुबह 4:43 से 5:33 बजे तक

<>- *अभिजीत मुहूर्त*: सुबह 11:43 से 12:29 बजे तक

<>- *वृषभ काल*: शाम 7:16 से 9:11 बजे तक

*यम दीपदान का महत्व*

धनतेरस के दिन प्रदोष काल में यमराज के लिए दीपदान करने की परंपरा है। 18 अक्टूबर को शाम 5:48 से रात 8:20 बजे तक दक्षिण दिशा में दीपक जलाना शुभ माना गया है ।

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का मुहूर्त (Dhanteras 2025 Gold-silver Purchase Timing)

धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त – 12:18 पी एम से 19 अक्टूबर को 06:26 ए एम
धनत्रयोदशी के दिन सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त –19 अक्टूबर को 06:26 ए एम से 01:51 पी एम

*राशि अनुसार धनतेरस पर क्या खरीदें*

<>- *मेष राशि*: चांदी के बर्तन, सिक्के या सोना खरीदें।

<>- *वृषभ राशि*: चांदी की वस्तुएं या हीरा जड़ित आभूषण लें।

<>- *मिथुन राशि*: कांसे के बर्तन और पन्ना रत्न खरीदना शुभ रहेगा।

<>- *कर्क राशि*: चांदी के लक्ष्मी–गणेश की मूर्ति या मोती की माला खरीदें।

<>- *सिंह राशि*: सोने के आभूषण या गोल्ड-प्लेटेड वस्तुएं लेना श्रेष्ठ रहेगा।

<>- *कन्या राशि*: कांसे के बर्तन, मोती या पन्ना खरीदें।

<>- *तुला राशि*: चांदी के आभूषण या बर्तन लें, धन–संपत्ति में वृद्धि होगी।

<>- *वृश्चिक राशि*: तांबे या चांदी की वस्तुएं खरीदें।

<>- *धनु राशि*: सोने के सिक्के या पीतल के बर्तन खरीदना शुभ रहेगा।

<>- *मकर राशि*: स्टील के बर्तन या वाहन खरीदें, सालभर उन्नति मिलेगी।

<>- *कुंभ राशि*: वाहन या स्टील की वस्तुएं खरीदें, चांदी भी शुभ रहेगी।

<>- *मीन राशि*: सोने या पीतल की वस्तुएं खरीदें, सुख और समृद्धि बढ़ेगी

Leave a Comment