Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » देश » प्रेमानंद महाराज के लिए दादा मियां की दरगाह में चादर चढ़ाई गई

प्रेमानंद महाराज के लिए दादा मियां की दरगाह में चादर चढ़ाई गई

Share:

लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित दादा मियां की दरगाह पर वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के जल्द स्वस्थ होने के लिए विशेष दुआ की गई। इस अवसर पर दरगाह पर चादर चढ़ाई गई और प्रेमानंद महाराज के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की गई।

*सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल*

दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे, जिन्होंने हाथों में प्रेमानंद महाराज की तस्वीरें थाम रखी थीं। सभी ने एक साथ मिलकर संत के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की, जो गंगा-जमुनी तहज़ीब की झलक को दर्शाता है।

*प्रेमानंद महाराज की सराहना*

मोहम्मद अखलाक ने कहा कि प्रेमानंद महाराज जैसे लोगों की समाज को जरूरत है, जो हमेशा समाज को जोड़ने की बात करते हैं  मानवता और इंसानियत का पैगाम देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रेमानंद महाराज इंसान को इंसान समझते हैं, हिंदू और मुसलमान नहीं। इंसान सबसे ऊपर है, इंसानियत सबसे बड़ी होती हैं।

*दुआओं का दौर जारी*

पूरे देश में प्रेमानंद महाराज के स्वस्थ होने के लिए दुआओं का दौर जारी है। लोग भीगी पलकों से उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

Leave a Comment

latest news