Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़!
Home » देश » Indore में किन्नरों का हंगामा,24 ने एक साथ फिनायल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Indore में किन्नरों का हंगामा,24 ने एक साथ फिनायल पीकर की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया

Share:

 

MP News:

मध्यप्रदेश न्यूज:

MP News:इंदौर में बुधवार को किन्नरों के दो गुटों में चल रहे आपसी विवाद ने उस वक्त बड़ा रूप ले लिया, जब एक गुट के 24 किन्नरों ने फिनाइल पी लिया। जिसके बाद इनमें से कई की हालत बिगड़ गई। यह घटना नन्दलालपुरा इलाके में हुई, और फ्लोर क्लीनर पीने के बाद किन्नर अपने डेरे के बाहर बेसुध होकर गिरने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एम्बुलेंस सहित पुलिस वाहनों से किन्नरों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया। विवाद के बाद बड़ी संख्या में तीन थानों का पुलिस फोर्स पंढरीनाथ इलाके में पहुंच गया।

इस बीच अस्पताल के बाहर चार किन्नरों ने पेट्रोल की बोतल हाथ में लेकर आत्महत्या करने की धमकी भी दी, लेकिन पुलिस ने उनसे पेट्रोल की बोतल छीनते हुए उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। हालांकि इस दौरान छीना-छपटी के बीच अस्पताल में भगदड़ जैसे हालात भी बन गए।

पुलिस का कथन

इस बारे में जानकारी देते हुए डीसीपी आनंद कलादगि ने बताया कि ‘एक-डेढ़ घंटे पहले हमें सूचना मिली थी। जिसमें बताया गया कि नंदलालपुरा में स्थित किन्नरों के डेरे में कुछ हंगामा हो रहा है। जिसके बाद एक पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। वहां पर पता चला कि कुछ किन्नरों ने अज्ञात वस्तु का सेवन कर लिया है, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद एंबुलेंस बुलाते हुए कुल 24 किन्नरों को हमने एमवाय अस्पताल पहुंचाया।’

अधिकारी ने आगे कहा, ‘अभी उनका इलाज चल रहा है, और सभी खतरे से बाहर हैं। हालांकि फिलहाल कोई बात करने की स्थिति में नहीं है, जैसे ही उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार होगा, उनका बयान लिया जाएगा।’ वहीं इस कदम को उठाने की वजह के बारे पूछने पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बात का खुलासा भी तभी हो पाएगा जब वह बोलने की स्थिति में आएंगे। इसके बाद उनका बयान लिया जाएगा और तभी वजह का खुलासा हो पाएगा।’

अस्पताल के डीन ने कहा एमवाय अस्पताल डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया ने घटना की जानकारी देते हुए कहा, ’24 मरीजों को फिनाइल पीने की वजह से भर्ती किया गया है, जिनमें से दो को देखकर ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ज्यादा मात्रा में फिनाइल पिया है। उनको आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, बाकी लोगों को अन्य अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया है। विशेषज्ञों की टीम उनकी देखभाल कर रही है, सभी की हालत स्थिर है, उम्मीद है कि सभी ठीक हो जाएंगे।’

बता दें कि किन्नरों के दोनों गुटों के बीच बीते कई दिनों से विवाद चल रहा है। इस दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। इस बीच हिंदू और मुस्लिम किन्नरों के बीच धर्मपरिवर्तन को लेकर भी विवाद होना बताया जा रहा है।

गादी को लेकर दो गुटों में विवाद

जानकारी के अनुसार, किन्नर समाज में बीते कुछ महीनों से गादी और संपत्ति को लेकर दो गुटों पायल गुरु और सीमा गुरु के बीच तनातनी चल रही है। दोनों पक्षों के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं।

 

 

latest news