Latest News
कोयला घोटाला: ED की चार्जशीट में महिला अफसर सहित इन तीन IPS अफसरों का नाम, एक बार फिर ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा कटघोरा वनमंडल में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन, टीम में पशुचिकित्सक, पत्रकार और हाथी मित्रदल के सदस्य शामिल छत्तीसगढ़ में भी “पर्ची वाले मुख्यमंत्री” बयान पर तीखी प्रतिक्रिया… “कांग्रेस अब चाटने और काटने वाली पार्टी बन चुकी हैं  मध्य प्रदेश: PWD के रिटायर्ड इंजीनियर-इन-चीफ के ठिकानों पर रेड, ₹3 करोड़ का सोना और ₹36 लाख कैश बरामद रायपुर में चलते-चलते इलेक्ट्रिक कार में लगी आग, बाल-बाल बचा चालक नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा:  मारिया कोरिना मचाडो बनीं विनर, ट्रंप का सपना चूर चूर
Home » कोरबा » कटघोरा वनमंडल में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन, टीम में पशुचिकित्सक, पत्रकार और हाथी मित्रदल के सदस्य शामिल

कटघोरा वनमंडल में मानव-हाथी संघर्ष रोकने के लिए रैपिड रेस्पॉन्स टीम का गठन, टीम में पशुचिकित्सक, पत्रकार और हाथी मित्रदल के सदस्य शामिल

Share:

कोरबा:  11 अक्टूबर 2025  को वनमण्डलाधिकारी कटघोरा निशांत कुमार (भा.व.से.) ने कटघोरा वनमंडल अंतर्गत मानव-हाथी संघर्ष (Human-Elephant Conflict – HEC) की स्थिति को नियंत्रित करने के उद्देश्य से वनमंडल स्तरीय स्पीयरहेड (रैपिड रेस्पॉन्स) टीम का गठन किया गया है। इस टीम में  अधिकारी, कर्मचारी, विशेषज्ञ और समाजसेवी शामिल हैं। टीम का अध्यक्ष उपवनमंडलाधिकारी संजय त्रिपाठी को बनाया गया है।टीम में अध्यक्ष समेत 15 सदस्य शामिल हैं।

रैपिड रेस्पॉन्स  टीम के सदस्य 

रैपरैपस्पॉन

1.  संजय त्रिपाठी, उपवनमंडलाधिकारी, कटघोरा उपवनमंडल – अध्यक्ष
2.  अभिषेक दुबे, परिक्षेत्र अधिकारी केन्दई – सदस्य
3.  मनीष सिंह, परिक्षेत्र अधिकारी पसान – सदस्य
4.  मंगल सिंह नायक, परिक्षेत्र सहायक मदनपुर – सदस्य
5.  सुनील डिक्सेना, परिक्षेत्र सहायक कोरबी – सदस्य
6.  प्रीतम पुराईन, परिसर रक्षक, परला – सदस्य
7.  अशोक श्रीवास, परिसर रक्षक लालपुर – सदस्य
8.  संतोष रात्रे, परिसर रक्षक दीपका – सदस्य

9. डॉ. चंदन, पशुचिकित्सक – सदस्य

10.  शशिकांत डिक्सेना, पत्रकार – सदस्य
11.  नागेन्द्र श्रीवास, पत्रकार – सदस्य
12.  मंसूर खान, एनजीओ – सदस्य
13.  प्रभात दुबे, हाथी विशेषज्ञ – सदस्य
14.  अशोक साहू, हाथी मित्रदल सदस्य – सदस्य
15.  राजेश त्रिवेदी, हाथी मित्रदल सदस्य – सदस्य

टीम के कर्तव्य और दायित्व

1. संघर्ष की सूचना मिलते ही तुरंत घटना स्थल पर पहुंचना और स्थिति का आकलन करना।

2. मानव जीवन की रक्षा को प्राथमिकता देना, घायलों को सुरक्षित करना और तुरंत चिकित्सा सहायता प्रदान करना।

3. हाथियों व अन्य जानवरों को बिना नुकसान पहुंचाए सुरक्षित तरीके से हटाने के उपाय करना।

4. लोगों की भीड़ और ग्रामीणों को नियंत्रित रखना, भीड़ को हाथियों से दूर रखना।

5. घटना की फोटो-वीडियो, GPS लोकेशन के साथ दस्तावेजीकरण करना।

6. समुदाय से संवाद स्थापित करना, ग्रामीण स्वयंसेवकों के साथ काम करना।

7. तय मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) और सुरक्षा नियमों का पालन करना।

8. मुआवजा प्रकरण को त्वरित भुगतान कराना और निगरानी करना।

9. हाथी के बीमार/घायल होने पर उचित उपाय करना।

10. ग्रामीणों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण देना और जन-जागरूकता बढ़ाना।

आदेश और प्रतिलिपि
यह आदेश वनमंडलाधिकारी, कटघोरा वनमंडल द्वारा जारी किया गया है। इसकी प्रतिलिपि मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीवन और क्षेत्रीय निर्देशक अचानकमार टाइगर रिजर्व को भेजी गई है।

Leave a Comment