कोरबा छत्तीसगढ़ : 09 अक्टूबर को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कोरबा जिले के कटघोरा आगमन पर मेला ग्राउंड स्थित हेलीपेड में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री साय के हेलीपेड पहुंचने पर कटघोरा विधानसभा विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत,बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक संजीव शुक्ला, कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत, कटघोरा वनमंडल अधिकारी कुमार निशांत भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा,भाजपा नेता अशोक चावलानी, डॉ राजीव सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, अजय जायसवाल, श्रीमती पदमिनी प्रीतम देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, नवीन अरोरा,पवन गर्ग, श्रीमती कमला बरेठ, श्रीमती कमला किण्डो, विवेक मार्कण्डेय, शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, ब्रजेश यादव, चर्तुरभुवन मरावी, चन्द्रशेखर पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित जनसमूह का भी अभिवादन स्वीकार किया।
सीएम साहब हुए कुछ पल के लिए असहज








बता दे की इसी दौरान एक अजीब सी कुछ पल की घटना की वजह से मुख्यमंत्री साय थोड़े डिस्टर्ब हो गए। दरअसल मुख्यमंत्री की दाई ओर चल रहे विधायक प्रेमचन्द पटेल उनकी बाई ओर जाने के लिए एकाएक उनके सामने उझल कर आ गए। अचानक हुई इस घटना ने श्री साय कुछ असहज दिखे और पटेल की तरफ गुस्से से देखा दूसरे जनप्रतिनिधि भी दंग रह गए।
दर असल हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री साय आमजनों को अभिवादन स्वीकार करते हुए अपनी लय में आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय के साथ कटघोरा विधायक प्रेमचन्द पटेल,कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत,जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी, भाजपा नेता अशोक चावलानी और डॉ राजीव सिंह चल रहे थे। चलते चलते अचानक मुख्यमंत्री के सामने विधायक प्रेमचन्द पटेल आ गए, जिस वजह मुख्यमंत्री चंद सेकेंड दौरान थोड़ा असहज लगे और रुक गए।
बता दे की विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्यमंत्री श्री साय की दांई ओर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के साथ चल रहे थे कि अचानक पटेल मुख्यमंत्री के सामने से बायी ओर आने के लिए उनके सामने आ गए थे। मुख्यमंत्री के साथ चल रहे अन्य भाजपा नेता भी विधायक पटेल की गैर जिम्मेदाराना हरकत को देख हड़बड़ा गए
लोगों को ये बात समझ नहीं आई विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्यमंत्री के दांई ओर से बाई ओर क्यों आना चाहते थे। पूरी स्थिति सामान्य होने के बाद
मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों से आत्मीय मुलाकात करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की और उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थापन के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सुव्यवस्थित इंतज़ाम किए गए थे। इस अवसर पर क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
कटघोरा बना ऐतिहासिक दिन का साक्षी, मुख्यमंत्री साय ने विकास और वीरता, दोनों को किया नमन
तत्पश्चात प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कटघोरा प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री श्री साय ने भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति स्थापना, चौक नामकरण, कल्चुरी स्वागत द्वार एवं सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन व शिलान्यास समारोह में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि “जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। हर वर्ग को सम्मान और हर क्षेत्र को गति देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।”
कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय रामपुर चौक पहुंचे, जहां उन्होंने सातगढ़ कंवर समाज द्वारा आयोजित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की 168 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित मूर्ति अनावरण, शिलान्यास व सम्मान समारोह में शामिल हुए। कंवर समाज के गौरव स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में आदिवासी जनजाति समाज के योगदान पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर जी के साहसिक बलिदान पर प्रकाश डाला, 9 अक्टूबर 1858 को स्वतंत्रता की यज्ञ कुंड में उन्होने अपने प्राणों की आहुति दी। उनके इस पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री जी ने कंवर समाज के गौरव वीर शहीद सीताराम कंवर जी के मूर्ति का अनावरण किया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री साय ने आमसभा को संबोधित करते हुए राज्य में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और जनता से प्रदेश को समृद्ध बनाने में सहयोग की अपील की।








