Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » राजनीति » कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की कुर्सी अब आसान नहीं: दावेदारों से मांगी गई 3 पेज की जानकारी.. देखें फार्म का फॉर्मेट

कांग्रेस में जिला अध्यक्ष की कुर्सी अब आसान नहीं: दावेदारों से मांगी गई 3 पेज की जानकारी.. देखें फार्म का फॉर्मेट 

Share:

 

रायपुर छत्तीसगढ़: कांग्रेस पार्टी ने जिला अध्यक्षों की नियुक्ति प्रक्रिया को इस बार काफी सख्त और व्यवस्थित बना दिया है। अब किसी भी दावेदार को केवल मौखिक दावे नहीं, बल्कि लिखित रूप से विस्तृत जानकारी देनी होगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने इसके लिए 12 बिंदुओं में आधारित 3 पेज का आवेदन-पत्र तैयार किया है।

क्या मांगी गई है जानकारी?

– व्यक्तिगत जानकारी और सोशल मीडिया हैंडल की जानकारी
– कांग्रेस पार्टी में सक्रियता और पदों का विवरण
– चुनाव लड़ने का अनुभव और परिणाम
– सामाजिक योगदान और प्रशिक्षण का विवरण
– दल-बदल, निष्कासन और आपराधिक मामलों की जानकारी
– जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के कारण और योग्यता

नियुक्ति प्रक्रिया

AICC सूत्रों के अनुसार, इस प्रक्रिया से उन दावेदारों की छंटनी आसान होगी जो केवल राजनीतिक जुड़ाव के भरोसे नाम आगे बढ़ाते रहे हैं। पार्टी अब पारदर्शिता, राजनीतिक अनुभव, सामाजिक सक्रियता और संवेदनशीलता के आधार पर जिला अध्यक्षों की नियुक्ति करेगी ।

फार्म का फॉर्मेट देखे

 

latest news