Latest News
कवर्धा: कर्ज और प्रताड़ना से तंग आकर व्यापारी ने परिवार सहित किया आत्मघाती कदम का प्रयास, 5 करोड़ की उधारी का मामला #बंगाल_चुनाव_2026: “भ्रष्टाचारियों को उल्टा लटका देंगे” — अमित शाह का बड़ा प्रहार बस्ती की राख में दफन हुए आशियाने: एक चिंगारी, 200 घर और अपनों को ढूंढती सजल आँखें पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु प्रपोजल एवं सेंक्शन आर्डर लाक करने की अंतिम तिथि निर्धारित हरदीबाजार: मिनीमाता और बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और सांसद ज्योत्सना महंत हुए शामिल छत्तीसगढ़ में रेत माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक: साय कैबिनेट ने खत्म किया निजी एकाधिकार, CMDC संभालेगी कमान
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में नियंत्रण रायपुर से नहीं दिल्ली से है, प्रदेश स्तर की संपत्ति को चंद हाथों में देने की साजिश रची जा रही है: सचिन पायलट

छत्तीसगढ़ में नियंत्रण रायपुर से नहीं दिल्ली से है,  प्रदेश स्तर की संपत्ति को चंद हाथों में देने की साजिश रची जा रही है: सचिन पायलट

Share:

रायगढ़ छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला मुख्यालय में आज मंगलवार को कांग्रेस के हस्ताक्षर अभियान ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ की शुरुआत हुई। इस दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सचिन पायलट का काफिला कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचा, जहां उन्होंने सभा को संबोधित किया।
कार्यक्रम में पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज,नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत, पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू,पूर्व मंत्री उमेश पटेल,पूर्व मंत्री शिव डहरिया, राष्ट्रीय सचिव देवेंद्र यादव सहित विधायक, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

*सचिन पायलट का बयान*

<;>- पत्रकारों से चर्चा करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नियंत्रण रायपुर से नहीं दिल्ली से है और प्रदेश स्तर की संपत्ति को चंद हाथों में देने की साजिश रची जा रही है।

<>- उन्होंने आरोप लगाया कि किसान, आदिवासी और पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ अत्याचार हो रहा है और निर्वाचन आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाया।

<>- पायलट ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी के प्रमाण दिए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई और जांच नहीं हुई।

*आंदोलन की रूपरेखा*

<>- कांग्रेस पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाएगी और जन संपर्क यात्रा निकाली जाएगी।

<>- सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती के साथ काम कर रही है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की जड़ें बहुत मजबूत हैं।

<>- उन्होंने कहा कि जनता के दबाव में बीजेपी को झुकना पड़ेगा और निर्वाचन आयोग को पारदर्शिता से काम करना पड़ेगा।

रायगढ़ के कार्यक्रम के पश्चात पायलट सहित छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तमाम बड़े नेता कोरबा में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत आज देर शाम आयोजित मशाल जुलुश में शामिल हुए।

Leave a Comment