Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » रायपुर » बिलासपुर » Bilaspur: वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग समेत चार दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

Bilaspur: वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग समेत चार दुकानें पूरी तरह से जलकर राख

Share:

 

Bilaspur: Four shops including Vandana Handloom, Moscow Shoe, Balaji Dryfruits and Mahamaya Bags were completely burnt to ashes

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: शहर के गोल बाजार में मंगलवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि एक के बाद एक चार दुकानें उसकी चपेट में आ गईं। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है।

0 आग से हुआ भारी नुकसान

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, आग गोलबाजार के अपना लॉज स्थित दुकानों में अचानक भड़क उठी। देखते ही देखते वंदना हैंडलूम, मास्को शू, बालाजी ड्रायफ्रूट्स और महामाया बैग समेत चार दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गईं।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। पुलिस और स्थानीय लोग भी राहत कार्य में जुट गए हैं। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है, लेकिन अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ होगा।
आगजनी में हुए नुकसान का सही आकलन अभी तक नहीं हो पाया है, लेकिन माना जा रहा है कि इसमें करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

Leave a Comment

latest news