Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » कोरबा » पुलिस परिवार में शोक की लहर: आरक्षक सुरेंद्र कुमार लहरे का निधन

पुलिस परिवार में शोक की लहर: आरक्षक सुरेंद्र कुमार लहरे का निधन

Share:

 

कोरबा छत्तीसगढ़;कोरबा जिले में पुलिस परिवार के लिए एक और दुखद खबर सामने आई है। जिला पुलिस बल में कार्यरत आरक्षक वाहन चालक सुरेंद्र कुमार लहरे का आज सुबह अचानक निधन हो गया। वह लगभग 36 वर्ष के थे और डीएसपी मुख्यालय में वाहन चालक के रूप में पदस्थ थे।

सुबह सीने में दर्द उठा 
सुरेंद्र कुमार लहरे को आज सुबह करीब 5 बजे अचानक हिचकी और सीने में दर्द हुआ, जिसके बाद उन्हें डायल 112 की गाड़ी से जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस विभाग में शोक
सुरेंद्र कुमार लहरे के निधन की खबर फैलते ही पुलिस विभाग और उनके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन कोरबा पहुंच चुके हैं और पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सुपुर्द किया जाएगा। अंतिम संस्कार संभवतः उनके गृह ग्राम में किया जाएगा।

लगातार हो रही मौतें
पुलिस परिवार में यह एक और बड़ा झटका है, जहां हाल ही में तीन पुलिसकर्मियों के बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हुई थी और कल निरीक्षक मंजूषा पांडेय का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इन घटनाओं से पुलिस विभाग में शोक की लहर है ।

Leave a Comment

latest news