Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » रायपुर » बिलासपुर » हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा “मैन ऑफ द मैच ” चुने गए .. हरफनमौला खेल का प्रदर्शन कर अपने बल्ले से निकाले 28 रन और 6 विकेट झटके

हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा “मैन ऑफ द मैच ”  चुने गए .. हरफनमौला  खेल का प्रदर्शन कर अपने बल्ले से निकाले 28 रन और 6 विकेट झटके

Share:

मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में न्यायाधीश इलेवन से बार इलेवन पराजित

Bilaspur Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की रजत जयंती के अवसर पर बिलासपुर के बहतराई इंडोर स्टेडियम में एक मैत्रीपूर्ण टेनिस बॉल क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इस मैच में न्यायाधीशगण और हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सदस्यों ने भाग लिया।

मैच के परिणाम
न्यायाधीश इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 215 रन बनाए। जवाब में बार इलेवन 111 रन पर सिमट गई। इस प्रकार न्यायाधीश इलेवन 104 रनों से विजेता रही।

व्यक्तिगत प्रदर्शन

>- *मैन ऑफ द मैच*: मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 8 गेंदों पर 28 रन बनाए और 6 विकेट हासिल किए।

>- *सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज*: न्यायमूर्ति राकेश मोहन पांडे ने 16 गेंदों में 49 रन बनाए।

>- *सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक*: न्यायमूर्ति रविन्द्र अग्रवाल।

>- *सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज*: न्यायमूर्ति सरित सिंह राजपूत एवं न्यायमूर्ति अरविंद वर्मा को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।

समापन अवसर पर मुख्य न्यायाधीश ने कहा..

मुख्य न्यायाधीश सिन्हा ने कहा कि ऐसे मैत्री मैचों में जीत-हार का महत्व नहीं होता, बल्कि यह बार एवं बेंच के बीच सौहार्द्र और आपसी तालमेल को मजबूत बनाते हैं। इस अवसर पर उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण, उनके परिजन, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी, अधिवक्तागण, रजिस्ट्रार जनरल एवं न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे ।

Leave a Comment

latest news