Latest News
छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर जेल के भीतर खूनी संघर्ष: मानसिक रूप से अस्वस्थ बंदियों के बैरक में नाली के स्लैब से सिर कुचलकर बंदी की हत्या ⚡ छत्तीसगढ़ में बड़ा बिजली संकट: प्रबंधन से वार्ता विफल, विद्युत संविदा कर्मचारियों का ‘अनिश्चितकालीन कामबंद’ आंदोलन शुरू ## कोरबा-सक्ती मुख्य मार्ग पर भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर की टक्कर से एक्टिवा सवार युवक की मौके पर ही मौत, चालक फरार छत्तीसगढ़ का ‘सायको किलर’: बलौदाबाजार के खर्वे गांव में 8 ग्रामीणों की हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा कोरबा: कुआं भट्ठा बस्ती को उजाड़ने की साजिश! फर्जी कागजातों के खेल का आरोप,भड़के लोग
Home » कोरबा » कोरबा में चेन स्नेचिंग की दो वारदात , ढाई लाख की सोने की चैन झपट कर भागे दो बाइक सवार

कोरबा में चेन स्नेचिंग की दो वारदात , ढाई लाख की सोने की चैन झपट कर भागे दो बाइक सवार 

Share:

 

Korba Chhattisgarh:कोरबा शहर में 5 सितंबर को शाम के समय दो अलग-अलग स्थानों पर चेन स्नेचिंग की वारदातें हुईं। दोनों घटनाओं में बाइक सवार दो युवक शामिल थे, जिन्होंने महिलाओं के गले से सोने की चेन छीन ली।

पहली वारदात
पहली घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामणी मुख्य मार्ग में गणेश पंडाल के पास हुई। व्यवसायी अशोक अग्रवाल की पत्नी संतोष देवी घर के सामने गणेश पंडाल में प्रसाद लेने गई थीं। जब वह वापस अपने घर की ओर आ रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए। चेन का वजन लगभग 2 तोला था, जिसकी कीमत लगभग 2 से लाख रुपये है।

दूसरी वारदात
दूसरी घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आरपी नगर में दशहरा मैदान के पास हुई। संगीता श्रीवास्तव पति मनोज कुमार श्रीवास्तव निवासी MIG आवास क्रमांक 34 आरपी नगर जब दशहरा मैदान के पास से पैदल जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो युवक आए और उनके गले से सोने की चेन छीनकर भाग गए।

पुलिस की कार्रवाई
दोनों घटनाओं में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह शामिल हो सकता है ।

Leave a Comment

latest news