Latest News
ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Home » छत्तीसगढ़ » Chhattisgarh korba: सतरेंगा रिसोर्ट ग्राडन में दिखे रात को भालू, सुरक्षा की चिंता,वन विभाग की अपील

Chhattisgarh korba: सतरेंगा रिसोर्ट ग्राडन में दिखे रात को भालू, सुरक्षा की चिंता,वन विभाग की अपील

Share:

 

Chhattisgarh korba:कोरबा के सतरेंगा रिसोर्ट में गुरुवार रात दो भालुओं की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। भालू रिसोर्ट के गार्डन क्षेत्र में घूमते नजर आए, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भालुओं की मौजूदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, भालू पास के जंगल से निकलकर रिसोर्ट के गार्डन में पहुंचे थे। वे काफी देर तक वहां खेलते और घूमते रहे। महिला कर्मचारियों ने बताया कि रिसोर्ट में रात को अक्सर बिजली गुल हो जाती है, जिससे भालू गार्डन में घुस जाते हैं। इस वजह से महिलाएं शाम 6 बजे के बाद गार्डन की सभी गतिविधियां बंद कर देती हैं।

स्थानीय लोगों की चिंता

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। जंगली जानवर अक्सर रिसोर्ट और आसपास की बस्तियों में दिखाई देते हैं। पर्यटकों और कर्मचारियों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। पर्यटकों का कहना है कि अगर समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो बड़ी घटना हो सकती है।

वन विभाग की अपील

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस क्षेत्र में भालुओं की संख्या अधिक है और वे भोजन और पानी की तलाश में रिहायशी इलाकों तक आ जाते हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, पर्यटकों द्वारा फेंके गए खाने-पीने के सामान की वजह से भी भालू शाम होते ही यहां पहुंच जाते हैं। वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है और गश्त बढ़ाने का आश्वासन दिया है ।

Leave a Comment

latest news