Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » Chhattisgarh में बारिश की आफत: कोरबा में मिनीमाता बांगों बांध के 8 गेट खोले गए,बलरामपुर में बांध टूटने से 5 की मौत, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Chhattisgarh में बारिश की आफत: कोरबा में मिनीमाता बांगों बांध के 8 गेट खोले गए,बलरामपुर में बांध टूटने से 5 की मौत, कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

Share:

 

 

Rain wreaks havoc in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़: कोरबा जिले में लगातार हो रही बारिश के बाद मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर बढ़कर 358.10 मीटर तक पहुंच गया है। बढ़ते जलभराव को देखते हुए बांध के 8 गेट खोल दिए गए हैं, जिससे हसदेव नदी में 49,904 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। एहतियाती तौर पर बांध के आसपास के 32 गांवों में अलर्ट जारी किया गया है।इधर शहर के बीच स्थित दर्री बांध के भी 2 गेट खोले गए है,पानी बढ़ने पर और गेट खोलने की भी तैयारी है।

0 उत्तर छत्तीसगढ़ में येलो अलर्ट

इस बीच, मौसम विभाग ने आज कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, सरगुजा और जशपुर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां भारी बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। राज्य के अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा, जिसमें हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। रायपुर में भी सुबह से मौसम में नमी और बादल छाए हुए हैं, और कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज से बारिश की तीव्रता में कमी आएगी।

0 बलरामपुर में बांध टूटने से 5 की मौत

वहीं, बलरामपुर में बांध टूटने की एक घटना में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। लगातार बारिश से लबालब भरा बांध मंगलवार की रात बह गया था, जिसकी चपेट में आकर निचले इलाके के 4 घर बह गए थे। पांचों शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लापता लोगों की तलाश जारी है।