Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » छत्तीसगढ़ » CG News: दंतेवाड़ा में फर्जी टेंडर मामले में बड़ी कार्रवाई

CG News: दंतेवाड़ा में फर्जी टेंडर मामले में बड़ी कार्रवाई

Share:

CG News: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में आदिवासी विकास विभाग में फर्जी टेंडर के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में दोषी पाए गए ट्राइबल के एक रिटायर्ड सहायक आयुक्त और वर्तमान में सेवारत सहायक आयुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

>- केएस मसराम, रिटायर्ड सहायक आयुक्त

>- डॉ. आनंदजी सिंह, वर्तमान सहायक आयुक्त

फरार आरोपी

>- संजय कोड़ोपी, क्लर्क

क्या है मामला?
आदिवासी विकास विभाग में 2021 से 2025 तक 45 फर्जी टेंडर निकाले गए। इन टेंडरों को ना तो अखबारों में प्रकाशित किया गया और ना ही विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन मंगाए गए। गोपनीय तरीके से टेंडर निकालकर चहेते ठेकेदारों को काम दिया गया। इस मामले में करीब 930.52 लाख रुपये के काम कराए गए ।

विभाग द्वारा करवाए गए प्रमुख कार्य
▪️मुक्तिधाम निर्माण कार्य, लागत 280,52 लाख रुपये को डॉक्टर आनंदजी सिंह तत्कालीन सहायक आयुक्त आदिवासी विकास,
▪️सर्व आदिवासी भवन प्रथम तल का निर्माण कार्य जिसकी राशि 48,32 लाख रुपये
▪️माता रूकमणी आवासीय प्राथमिक विद्यालय दन्तेवाड़ा के 30 बिस्तरीय कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य जिसकी राशि 89,79 लाख रुपये
▪️एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कुआकोण्डा में शेड निर्माण, लागत 11,30 लाख रुपये
▪️100 सीटर कन्या आश्रम गाटम का भवन निर्माण, लागत 212,00 लाख रुपये
▪️100 सीटर आदर्श बालक छात्रावास बालूद का नवीन अतिरिक्त कक्ष भवन निर्माण, लागत 288,59 लाख रुपये करीब 930,52 लाख रुपये

कार्रवाई
कलेक्टर कुणाल दुदावत की जांच में इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। उनके निर्देश पर आदिम जाति कल्याण विभाग के वर्तमान सहायक आयुक्त राजू कुमार नाग ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली थाने में जांच रिपोर्ट के आधार पर लिखित शिकायत आवेदन देकर एफआईआर दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है ।

Leave a Comment

latest news