उठता धुआं, भयावह मंजर… क्रैश हुआ रूसी विमान, हादसे में कोई भी जीवित नही बचा, खराब मौसम चालक दल की गलती वजह?
Plane Crashed: रूस के सुदूर पूर्वी अमूर क्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब एक एंटोनोव एएन-24 यात्री विमान क्रैश हो गया। इस विमान में करीब 49 लोग सवार थे, जिनमें 5 बच्चे और 6 चालक दल के सदस्य शामिल थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा।
*हादसे की वजह*
हादसे की वजह खराब मौसम और चालक दल की गलती को माना जा रहा है। रूसी समाचार एजेंसी टीएएसएस के मुताबिक, खराब विजिबिलिटी के बीच लैंडिंग के दौरान चालक दल से चूक हुई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। विमान का मलबा टायंडा से 15 किलोमीटर दूर एक पहाड़ी पर मिला।
*बचाव कार्य*
बचाव दल घटनास्थल की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन हालात बेहद मुश्किल हैं। रूसी आपातकालीन सेवाओं ने बताया कि विमान का मलबा जंगल में जलता हुआ मिला। हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीरों में विमान का अगला सिरा आग की लपटों में घिरा दिखाई दिया।
*विमान की जानकारी*
विमान साइबेरिया की एअरलाइन अंगारा का था, जो ब्लागोवेशचेंस्क से टायंडा जा रहा था। यह विमान 1976 में बना था और सोवियत जमाने का था। टायंडा के पास पहुंचते ही यह विमान रडार से गायब हो गया था ।








