Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » देश » एयर इंडिया का एक वरिष्ठ पायलट ठगी का शिकार: 3.16 करोड़ से अधिक का चुना लगा

एयर इंडिया का एक वरिष्ठ पायलट ठगी का शिकार: 3.16 करोड़ से अधिक का चुना लगा

Share:

A senior Air India pilot is a victim of fraud: He was duped of more than Rs 3.16 crore

नेशनल न्यूज: एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट फ्रेडी फिरोज दारूवाला साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्हें शेयर बाजार में निवेश के जरिए ज्यादा रिटर्न कमाने के बहाने 3.16 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगा है।

ठगी की वारदात

दारूवाला को एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया था, जहां उन्हें नियमित रूप से निवेश के सुझाव भेजे जाते थे। बाद में उन्हें ‘एसएमसी’ नाम का एक फर्जी ऐप डाउनलोड करने को कहा गया, जिसके जरिए उन्हें आईपीओ और शेयरों में निवेश करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। दारूवाला ने ऐप को असली मानकर विभिन्न बैंक खातों में कुल 3.16 करोड़ रुपये से अधिक की राशि ट्रांसफर कर दी।

पुलिस की जांच

मुंबई (अंधेरी )निवासी दारूवाला ने पश्चिम साइबर क्षेत्र पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना ऑनलाइन निवेश घोटालों के बढ़ते खतरे को उजागर करती है, जिसमें लोगों को फर्जी निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए ठगा जा रहा है ।

latest news