Latest News
नाथद्वारा: श्रीनाथजी मंदिर में “श्री लाल गोविंद मंडान” का शुभारंभ, मर्जादी वैष्णवों के लिए निःशुल्क महाप्रसाद की व्यवस्था शुरू आत्मसम्मान से समझौता नहीं! सिंगर दलेर मेहंदी विवाद पर बोले मंत्री सुबोध उनियाल- ‘इस्तीफा दे दूंगा, पर माफी नहीं मांगूंगा’ आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल
Home » छत्तीसगढ़ » बारिश के कारण कथा स्थल में बदलाव, अब कोरबा स्टेडियम में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा

बारिश के कारण कथा स्थल में बदलाव, अब कोरबा स्टेडियम में होगी पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा

Share:

कोरबा में आगामी 12 जुलाई से 18 जुलाई के मध्य आयोजित होने वाली प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा का आयोजन अब इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम परिसर के मैदान में होगा।

क्यों हुआ स्थल परिवर्तन?

स्थल परिवर्तन का कारण लगातार हो रही बारिश है, जिसके कारण पूर्व में चयनित स्थल ग्राम खैरभावना में दलदल जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई थी। इसके अलावा, वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी।

कथा का समय और तिथि

कथा का आयोजन पूर्व निर्धारित तिथि और समय पर ही होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 1:00 बजे से संध्या 4:00 बजे तक होगी।

आयोजन समिति की अपील

श्री महाकाल भक्त मंडल के सचिव राजेंद्र तारक ने सभी शिव भक्तों और धर्मप्रेमियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कथा श्रवण करें और आयोजन के लिए सहयोग प्रदान करें।