Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: कलेक्टर जब कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए,देरी के लिए कर्मचारियों ने कान पकड़ कर मांगी माफी

छत्तीसगढ़: कलेक्टर जब कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए,देरी के लिए कर्मचारियों ने कान पकड़ कर मांगी माफी

Share:

कलेक्टर की सख्ती से कार्यालयों में अनुशासन की उम्मीद

कवर्धा कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरुवार सुबह अचानक निरीक्षण अभियान शुरू किया और जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। वहां कई कर्मचारी निर्धारित समय के बाद भी गैरहाजिर थे। कलेक्टर ने खुद कार्यालय के मुख्य द्वार पर कुर्सी लगाकर बैठ गए और देरी से आने वाले कर्मचारियों को रोक लिया।

कर्मचारियों से कारण पूछा और दिए निर्देश

कलेक्टर वर्मा ने तय समय के बाद पहुंच रहे कर्मचारियों से कारण पूछा। कुछ कर्मचारी शर्मिंदगी में मुंह छुपाते नजर आए, तो कुछ ने सार्वजनिक रूप से कान पकड़कर माफी मांगी और भविष्य में समय का पालन करने का वादा किया।

कलेक्टर की सख्ती से कार्यालयों में अनुशासन की उम्मीद

कलेक्टर गोपाल वर्मा की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में अनुशासन और समय की पाबंदी की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले भी कलेक्टर वर्मा ने निर्माणाधीन चौपाटी और सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया था और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे ।

Leave a Comment