Latest News
बड़ी कार्रवाई: वेदांता बॉयलर ब्लास्ट मामले में चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत प्रबंधन पर FIR दर्ज वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप
Home » छत्तीसगढ़ » CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित गांवों का किया दौरा

CG News: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने हाथी प्रभावित गांवों का किया दौरा

Share:

 

छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले के लटोरी क्षेत्र के हाथी प्रभावित गांवों घाघिटिकरा, कल्याणपुर, खुठेनपारा और कोटबहरा का दौरा किया। उन्होंने हाथियों द्वारा की गई क्षति का जायजा लिया और ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना।

हाथी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और मुआवजे की प्रक्रिया तेज

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि गांवों में रात्रिकालीन गश्त बढ़ाई जाए, लोगों को जागरूक किया जाए और क्षति का यथाशीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। उन्होंने मौके पर ही संबंधित पटवारी से फोन पर बात कर तत्काल मुआवजा प्रकरण तैयार करने और पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सरकार की संवेदनशीलता

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्राकृतिक आपदा या वन्यजीवों के कारण होने वाली क्षति को गंभीरता से लिया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार प्रत्येक प्रभावित नागरिक के साथ संवेदनशीलता से खड़ी है।

हाथियों का आतंक

सूरजपुर जिले में हाथियों के दल ने धान के खेतों, फसलों और कुछ घरों को नुकसान पहुंचाया है, जिससे ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। मंत्री के दौरे से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है

Leave a Comment