साष्टांग प्रणाम और ‘सोनार बांग्ला’ का संकल्प: बंगाल के सियासी मंच पर पीएम मोदी का ऐतिहासिक नमन

कोलकाता | 10 मई, 2026 राजनीति में कुछ तस्वीरें शब्दों से कहीं ज्यादा प्रभावशाली होती हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एक ऐसा ही दृश्य कैमरे में कैद हुआ, जिसने करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया। //आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंच पर पहुंचते ही पश्चिम बंगाल की जनता के प्रति अपना अटूट सम्मान प्रकट करते हुए साष्टांग प्रणाम किया। ‘जनशक्ति’ को समर्पित सोशल मीडिया पोस्ट प्रधानमंत्री ने इस भावुक पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा— “मैं पश्चिम बंगाल की जनशक्ति को नमन करता हूं।” यह नमन केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि उस जनादेश के प्रति कृतज्ञता थी जिसने बंगाल की सत्ता के समीकरणों को पूरी तरह बदल कर रख दिया है। //आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज// यह दृश्य देश को उस पल की याद दिला गया जब पीएम मोदी ने पहली बार संसद की सीढ़ियों पर सिर झुकाकर लोकतंत्र के मंदिर का सम्मान किया था। टैगोर जयंती और सत्ता परिवर्तन का अनूठा संयोग इस शपथ ग्रहण समारोह की टाइमिंग भी बेहद खास रही। नई सरकार का गठन गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती के पावन अवसर पर हुआ। बंगाल की सांस्कृतिक अस्मिता के प्रतीक गुरुदेव के जन्मदिवस पर सत्ता का यह हस्तांतरण मात्र संयोग नहीं, बल्कि एक गहरा सांस्कृतिक संदेश है। यह ‘सोनार बांग्ला’ के उस विजन को धरातल पर उतारने के संकल्प जैसा है, जिसका वादा चुनाव के दौरान किया गया था। बिहार से बंगाल तक: सच साबित हुई मोदी की भविष्यवाणी राजनीतिक गलियारों में आज पीएम मोदी के उस पुराने बयान की भी जमकर चर्चा हो रही है, जो उन्होंने बिहार चुनाव की जीत के बाद दिया था। तब उन्होंने संकेत दिया था कि “बिहार के नतीजों ने बंगाल का रास्ता खोल दिया है।” आज बंगाल में भाजपा के पहले मुख्यमंत्री की ताजपोशी के साथ ही वह रणनीतिक आकलन पूरी तरह सच साबित हुआ है। लोकतंत्र में जनता ही ‘जनार्दन’ प्रधानमंत्री का साष्टांग दंडवत होना यह दर्शाता है कि सत्ता के शिखर पर होने के बावजूद, लोकतंत्र में जनता का स्थान सर्वोपरि है। बंगाल की मिट्टी और वहां के लोगों के संघर्ष को यह नमन एक नई राजनीतिक यात्रा की शुरुआत का प्रतीक बन गया । ।।।
गणतंत्र दिवस पर राजभवन में सजेगा ‘जनशक्ति’ का दरबार: राज्यपाल ने प्रदेश की 38 हस्तियों को किया आमंत्रित

रायपुर, 14 जनवरी 2026 : राज्यपाल श्री रमेन डेका की पहल पर 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर लोकभवन में आयोजित होने वाले स्वागत समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से उत्कृष्ट कार्य करने वाले 38 व्यक्तियों को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इन सभी ने खेल, शिक्षा, कला, संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, आजीविका, कृषि, समाज एवं राष्ट्र सेवा जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ओलंपियन से लेकर पर्यावरण योद्धा तक होंगे शामिल राज्य खेल प्रशिक्षण केंद्र बहतराई, बिलासपुर की कबड्डी खिलाड़ी सुश्री संजू देवी, जिन्होंने ओलंपिक सहित राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया है, समारोह में अतिथि होंगी। इसी प्रकार बिलासपुर के पर्यावरण योद्धा श्री दूजराम भेंड़पाल और श्री श्रेयांश बुधिया, दुर्ग जिले के मूर्तिकार श्री जॉन मार्टिन नेलसन तथा पंथी नर्तक श्री राघेश्याम बारले को आमंत्रित किया गया है। पीएम मोदी के ‘मन की बात’ के नायक भी बनेंगे अतिथि.. कोरबा जिले से इन्हें मिला आमंत्रण कोरबा जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की व्याख्याता सह अधीक्षिका श्रीमती श्रद्धा जायसवाल, आंगनबाड़ी केंद्र भाठापारा पोड़ीउपरोड़ा की कार्यकर्ता श्रीमती बबीता कंवर, कोरिया जिले की महिला उद्यमी सुश्री हीना बेगम तथा सोन हनी उत्पादक श्री रघुवीर सिंह जिनकी सराहना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में की थी, वे भी समारोह में शामिल होंगे। सूरजपुर जिले के ग्राम पंचायत तिलसिवां की लक्ष्मी आजीविका समूह की अध्यक्ष श्रीमती अजय कुमारी सिंह एवं ग्राम पंचायत तेलगवां की कुबेर स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती देव कुमार को भी आमंत्रण दिया गया है। शहीद परिवारों और जांबाज खिलाड़ियों का सम्मान शहीद राजकुमार केरकेट्टा की पत्नी लोयोला, राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी चांदनी, बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शहीद श्री महेश राम पैकरा की पत्नी श्रीमती चंद्रकिरण, राष्ट्रीय फुटबॉल खिलाड़ी कुमारी देविका सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेता छात्रा कुमारी निहारिका नाग भी अतिथि होंगी। जांजगीर-चांपा जिले की अंतर्राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी शालू डहरिया, बेमेतरा जिले की पंडवानी गायिका श्रीमती शांति बाई, फसल उत्पादन, मछली पालन एवं पशुपालन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री मोहित साहू और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में जैविक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री वामन टिकरिहा को आमंत्रित किया गया है। महासमुंद जिले की बास्केटबॉल खिलाड़ी, स्वर्ण पदक विजेता सुश्री दिव्या रंगारी, राष्ट्रीय शौर्य एवं राज्य वीरता पुरस्कार से सम्मानित कुमारी पूनम यादव, बीजापुर जिले की सॉफ्टबॉल खिलाड़ी कुमारी रेणुका तेलस (5 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), श्री राकेश कड़ती (8 बार राष्ट्रीय पदक विजेता), राष्ट्रीय स्तर की फुटबॉल खिलाड़ी ईशा कुडियम, तीरंदाज रोहित कोरसा, बस्तर (जगदलपुर) के पर्यावरण योद्धा श्री विधूशेखर झा तथा शहीद की पत्नी श्रीमती दयमती सेठिया भी समारोह की अतिथि होंगी। विविधता की झलक: किन्नर सरपंच से लेकर प्रगतिशील किसान तक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के राष्ट्रीय स्तर के ओलंपिक खिलाड़ी मोनू गिर गोस्वामी, असाधारण शिक्षक एवं बहादुरी पुरस्कार विजेता परी सिंघई, उत्कृष्ट कार्य के लिए सरपंच श्यामवती, सक्ति जिले के शहीद श्री दीपक भारद्वाज (एस.आई.) के पिता श्री राधेलाल भारद्वाज, पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने वाले प्रधान पाठक शैल कुमार पाण्डेय, 69वीं राष्ट्रीय शालेय खेल प्रतियोगिता 2025-26 में सहभागी कुमारी एडविना कांत, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के पैरा ओलंपिक तैराक श्री रूपेश कुमार चनापे (3 स्वर्ण सहित 18 पदक विजेता), ओडिसी शास्त्रीय नृत्यांगना कुमारी माधुरी पुरामे तथा मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रथम किन्नर सरपंच सोनू सिंह उरांव भी आमंत्रित अतिथियों में शामिल हैं। लोकभवन के अवर सचिव श्री अनुभव शर्मा (मोबाइल: +91-98261-40500) को आमंत्रित अतिथियों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।