Latest News
बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में खुला 24वाँ नया थाना ‘पील्लूर’, ग्रामीणों को मिलेगी सुगम न्याय और सुरक्षा की दशगात्र से लौटते वक्त उजड़ा परिवार: स्कूल बस की टक्कर में पति-पत्नी की दर्दनाक मौत CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन सरगुजा में अवैध धान भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, चार फर्मों से 658 क्विंटल धान जब्त नगर निगम कोरबा में प्रशासनिक फेरबदल: कई जोन के प्रभार बदले, रामेश्वर सिंह कंवर को महापौर कार्यालय की जिम्मेदारी कोरबा: पेट्रोल पंप के पास मारपीट व लूटपाट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और दोपहिया वाहन बरामद
Home » छत्तीसगढ़ » CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

CG :नर्सिंग की खाली सीटों के लिए दूसरा और मॉप-अप राउंड एक साथ, 22 नवंबर दोपहर 2 बजे तक कर सकेंगे आवेदन

Share:

रायपुर 20 /11/2026Chhattisgarh Nursing Counselling: छत्तीसगढ़ में नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरे और तीसरे (मॉप-अप राउंड) चरण की संयुक्त काउंसिलिंग शुरू हो गई है। राज्य काउंसिलिंग समिति, संचालनालय चिकित्सा शिक्षा के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 20 नवंबर सुबह 11 बजे से 22 नवंबर 2026 की दोपहर 2 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इस संयुक्त काउंसिलिंग में बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक डिप्लोमा इन साइकियाट्रिक नर्सिंग की रिक्त सीटों को शामिल किया गया है। इस चरण में अभ्यर्थी नया ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं, वहीं पहले से पंजीकृत पात्र उम्मीदवारों को भी संस्था और विषय का दोबारा चयन करने की सुविधा दी गई है। समिति ने स्पष्ट किया है कि इस चरण में शामिल होने वाले सभी पात्र अभ्यर्थियों को अपने विकल्प दोबारा भरकर लॉक करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा पहले चरण में प्रवेश ले चुके पात्र विद्यार्थियों को नियमानुसार सीट अपग्रेडेशन (उन्नयन) का विकल्प भी मिलेगा।

पंजीयन पात्रता में राहत देते हुए बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा में 10 पर्सेंटाइल तक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को भी पंजीयन और संस्था चयन की अनुमति दी गई है, हालांकि यह छूट केवल बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम पर ही लागू होगी। संयुक्त चरण में शेष रिक्त सीटों के संवर्ग, श्रेणी और नियतांश में परिवर्तन छत्तीसगढ़ नर्सिंग पाठ्यक्रम प्रवेश नियम, 2026 के नियम 10 और 11 के तहत किए जाएंगे। समिति ने अभ्यर्थियों को सीट आवंटन और प्रवेश संबंधी ताजा अपडेट के लिए संचालनालय चिकित्सा शिक्षा की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है।